IAS Topper टीना डाबी ने 'ए जेंटलमैन इन मॉस्को बुक' के बारे में जानकारी शेयर की, हसबैंड से डाइवोर्स की अर्जी के बाद डाला पहला इंस्ट्र्ग्राम पोस्ट 

वर्ष 2015 में आईएएस टॉप कर चर्चा में आईं टीना डाबी हाल ही में अपने आईएएस अफसर अतहर आमिर खान से डाइवोर्स पिटीशन कोर्ट में दाखिल करने के बाद फिर से सुर्खियों में हैं। डाइवोर्स पिटीशन देने टीना  सोशल मीडिया में अपना पहला पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में टीना ने हाल में पढ़ी गई 'ए जेंटलमैन इन मॉस्को बुक' किताब का उल्लेख किया है। 

IAS Topper टीना डाबी ने 'ए जेंटलमैन इन मॉस्को बुक' के बारे में जानकारी शेयर की,  हसबैंड से डाइवोर्स की अर्जी के बाद डाला पहला इंस्ट्र्ग्राम पोस्ट 
आईएएस टीना डाबी (फाइल फोटो)।

Advertisement

नई दिल्ली। वर्ष 2015 में आईएएस टॉप कर चर्चा में आईं टीना डाबी हाल ही में अपने आईएएस अफसर अतहर आमिर खान से डाइवोर्स पिटीशन कोर्ट में दाखिल करने के बाद फिर से सुर्खियों में हैं। डाइवोर्स पिटीशन देने टीना  सोशल मीडिया में अपना पहला पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में टीना ने हाल में पढ़ी गई 'ए जेंटलमैन इन मॉस्को बुक' किताब का उल्लेख किया है। 

उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में पिछले कुछ समय में उनके द्वारा पढ़ी गईं 'ए जेंटलमैन इन मॉस्को बुक' समेत अन्य किताब के बारे में जानकारी शेयर की है। उन्होंने देवदत्त पटनायक द्वारा लिखी गई, 'मेरी हनुमान चालीसा' भी शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि जब भी मुझे दुनिया में नेगेटिविटी का अनुभव होता है, तब मैं हनुमान चालीसा पढ़ती हूं।कई किताबों वाली इस पोस्ट को शेयर करते हुए आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने लिखा है कि यह लेट पोस्ट है, मैंने कुछ माह में कई किताबें पढ़ीं। इन्हें पढ़ने के बाद बाद मैंने अपने विचारों के साथ किताब के सबसे अच्छे अंशों को एक पन्ने पर लिखा है। उम्मीद करती हूं आप सब इसे पढ़ने में उतना ही आनंद लेंगे, जितना मैंने लिया। उन्होंने लिखा कि यह किताब इस वर्ष की सबसे अच्छी किताबों में से एक साबित हुई है।

टीना-अतहर के बीच विवाद का कारण

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 की यूपीएसी एग्जाम में डीना डाबी टॉपर थी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आमिर अतहर उल शफी ने सेकेंड स्थान प्राप्त किया था। टीना, वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं तो आमिर सीईओ ईजीएस के पद पर तैनात हैं। दोनों ट्रेनिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आये। बाद में दोनों ने शादी कर ली। शादी के लगभग ढाई साल बाद रिश्तों में खटास के चलते टीना ने अतहर से डाइवोर्स के लिए जयपुर की फैमिली कोर्ट में डाइवोर्स पिटीशन दाखिल की।  दोनों ने आपसी सहमति से फैमिली कोर्ट में डाइवोर्स दाखिल की है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। यह विवाह काफी सुर्खियों में भी रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद टीना और अतहर के रिश्ते में दरार उस वक्त आ गई जब टीना ने सोशल मीडिया पर अपने सरनेम से 'खान' हटा लिया। इसी के बाद अतहर ने भी इंस्टाग्राम पर टीना को अनफॉलो किया। माना जाता है कि इस विवाद के बाद दोनों के बीच कड़वाहटें बढ़ गईं।