जेएससीए अंडर 16 क्रिकेट चैंपियनशीप, लातेहार को हरा धनबाद क्वार्टर फाइनल में
जेएससीए अंडर 16 (प्लेट ग्रुप) चैंपियनशीप में धनबाद ने रविवार को लातेहार को 10 विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में हजारीबाग ने जामताड़ा को 64 रनों से हराया. टाटा स्टेडियम में रविवार कोटॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लातेहार की पूरी टीम 10.2 ओवर में 24 पर ही आल आउट हो गयी. धनबाद की तरफ से रौशन कुमार निराला ने छह तथा मो. कैफ ने तीन विकेट लिये. जवाब में मेजबान धनबाद टीम ने 2.5 ओवर में ही जीत के लिए जरूरी 25 रन बना लिया. इसमें अंकित राज सिंह ने नाबाद 15 तथा धीरज तिवारी ने नाबाद आठ रन बनाये. रौशन निराला को संजीव गुप्ता ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया. हजारीबाग ने जामताड़ा को 79 रन से हराया जियलगोरा स्टेडियम में खेले गये दूसरे मैच में टॉस जीत कर हजारीबाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 204 रनों का स्कोर खड़ा किया. इसमें अमन ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाये. जवाब में जामताड़ा की टीम 35 ओवर में ही 140 के स्कोर पर आल आउट हो गयी. जामताड़ा की तरफ से अरविंद हांसदा ने नाबाद 60 रनों की पारी खेली. हजारीबाग की तरफ से अमित, अजीत एवं रवि शंकर ने तीन-तीन विकेट लिये. हजारीबाग के अमन को मैन ऑफ मैच का खिताब दिया गया.




