नई दिल्ली:नवजोत सिद्धू प्रियंका और सोनिया गांधी से की मुलाकात, पंजाब की राजनीति गरमायी

Advertisement

नई दिल्ली। क्रिकेटर व पंजाब के एक्स मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू ने नई दिल्ली में कांग्रेस प्रसिडेंट सोनियां गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की है। सिद्धू को पार्टी अलाकमान ने तलब किया था। सिद्धू के अनुसार, दोनों नेताओं से उनकी पंजाब की वर्तमान हालत पर चर्चा हुई। नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बयान जारी कर पार्टी प्रसिडेंट सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की जानकारी दी। सिद्धू ने कहा है, मुझे कांग्रेस हाईकमान द्वारा दिल्ली तलब किया गया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 25 फरवरी को अपने आवास पर 40 मिनट के लिए मुझसे मिली। अगले दिन 26 फरवरी को 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई। पंजाब को लेकर रोडमैप साझा किया नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, दोनों नेताओं ने बहुत धैर्य के साथ मेरी बात सुनी। मैंने उन्हें पंजाब के मौजूदा हालात से अवगत कराया और पंजाब के पुनरुत्थान और आत्मनिर्भर बनाने का एक रोडमैप उनके साथ साझा किया, जिसपर चलकर हम पुनः पंजाब का गौरव स्थापित कर सकते हैं। सिद्धू ने कहा कि यह वही रोडमैप है जिसको मैंने कैबिनेट में मंत्री के तौर पर कार्य करते हुए और अपने सार्वजनिक जीवन में, पिछले कई वर्षों से दृढ़ विश्वास के साथ लोगों के समक्ष रखा है। सिद्धू के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई है।