नई दिल्ली: यूपी व उतराखंड के एक्स सीएम एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की संदिग्ध मौत, पुलिस छानबीन में जुटी
एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर (फाइल फोटो). नई दिल्ली: यूपी व उत्तराखंड के सीएम रह चुके नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी (40) का मंगलवार को डिफेंस कालोनी स्थित बंगला में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. रोहित सी-329 डिफेंस कालोनी में अपनी वाइफ एडवोकेट अपूर्वा शुक्ला व मां उज्जवला शर्मा के साथ रहते थे.रोहित को दोपहर में घर में बेहोश पाये जाने पर इलाज के लिए मैक्स हॉस्पीटल साकेत ले जाया गया, हॉस्पीटल में डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।. रोहित के नाक से खून बह रहा था. प्रारंभिक जांच में ब्रेन हैमरेज व हार्ट अटैक से मौत की बात कही गयी है.अस्पताल प्रबंधन व पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों की सह कारणों का पता चल सकेगा. रोहित की शादी पिछले साल 11 मई को मध्य प्रदेश की रहने वाली अपूर्वा से हुई थी. पूर्वा सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करती है. मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि एनडी तिवारी के परिवार के सभी सदस्यों का इलाज इसी अस्पताल में होता रहा है. रोहित को सुगर व बीपी आदि किसी तरह की बीमारी नहीं थी. रोहित कुछ साल पहले जब वह परिवार के किसी सदस्य का इलाज कराने मैक्स आये थे तब अचानक गिर पड़े थे. रोहित के पिता एनडी तिवारी का पिछले साल अक्टूबर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था. पुलिस का कहना है किं रोहित की मां इदोपहर में अपना इलाज कराने के लिए डॉक्टर के क्लीनिक पर गयी थी. घर में रोहित के भाई सिद्धार्थ शर्मा व नौकर मौजूद थे. रोहित की नाक से खून निकला देखकर घरेलू नौकर ने तुरंत सिद्धार्थ व उज्जवला शर्मा को इसकी जानकारी दी. मैक्स हॉस्पीटल को सूचना देकर एम्बुलेंस मंगवाकर रोहित को हॉस्पीटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिय. रोहित ने पिछले 12 अप्रैल को एक अंग्रेजी न्यूज पेपर को दिये इंटरव्यू में कांग्रेस में शामिल होकर भविष्य तलाशने की बात कही थी. उल्लेखनीय है कि कोर्ट में चले लंबे विवाद के बाद एनडी तिवारी ने रोहित को बेटे के रूप में स्वीकार किया था. रोहित जनवरी 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे. रोहित शेखर ने वर्ष 2008 मेंकोर्ट में दावा किया था कि वह नारायण दत्त तिवारी के बेटे हैं. एनडी तिवारी को 2011 में जांच के लिए अपना खून देना पड़ा था. एनडी तिवारी ने कोर्ट से यह भी मांग की थी कि रिपोर्ट का सार्वजनिक न किया जाए लेकिन कोर्ट ने यह अपील खारिज कर दी थी. डीएनए रिपोर्ट में यह बात सही निकली और इसके बाद उन्होंने 2014 में रोहित शेखर की मां से 89 वर्ष की उम्र में शादी कर ली.




