नई दिल्ली: ईपीएफ पर 8.65% ब्याज दर को मंजूरी मिली

Advertisement

नई दिल्ली:

सेंट्रल गर्वमेंट फाइनेंसियल इयर 2018-19 के लिए ईपीएफ पर 8.65% के ब्याज दर को मंजूरी दे दी. संबंधित नोटिफिकेशन मंगलवार को जारी कर दी गयी है. गर्वमेंट के इस फैसले से छह करोड़ से अधिक सक्रिय अंशधारकों को फायदा होगा. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने पिछले फरवरी फाइनेंसियल इयर 2018-19 के लिए ईपीएफ पर 8.65% ब्याज दर देने का फैसला किया..फाइनेंस मिनिस्टरी से मंजूरी नहीं मिल पाने के कारण सब्सक्राइबर्स के अकाउं में क्रेडिट नहीं किया जा सका था. ब्याज दर में 10 आधार अंकों (0.10%) की बढ़ोतरी की गई है, फाइनेंसियल इयर 2017-18 में इस पर ब्याज दर 8.55% थी. फाइनेंसियल इयर 2016-17 में भी ईपीएफ पर ब्याज पर 8.55% ही थी. फाइनेंसियल इयर 2018-19 में ईपीएफ पर 8.65% ब्याज दर देने के बाद ईपीएफओ के पास केवल 151 करोड़ रुपये का सरप्लस बचा है.यह पहले के स्तर से कम है. फाइनेंसियल इयर 2017-18 में उसके पास 586 करोड़ रुपये का सरप्लस था.