बिहार: DSP की 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा, गर्लफ्रेंड-लिंक से लेकर लग्जरी लाइफ तक सब बेनकाब

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार पर 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति का बड़ा खुलासा हुआ है। EOU की छापेमारी में बंगला, गाड़ियां, जमीन और निवेश के दस्तावेज मिले हैं। अब ED जांच की तैयारी।

बिहार: DSP की 80 करोड़ की बेनामी संपत्ति का खुलासा, गर्लफ्रेंड-लिंक से लेकर लग्जरी लाइफ तक सब बेनकाब
  • छापेमारी में 8 ठिकानों से जमीन, गहने, लग्जरी गाड़ियां और करोड़ों के निवेश के सबूत
  • किशनंगज एसडीपीओ पद से हटाये गये गौतम कुमार
  • बिहार: DSP के घर छापा और खुला ‘करोड़ों का राज’

पटना/किशनगंज (Threesocieties.com Desk): बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई में किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की छापेमारी में करीब 80 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है, जबकि अब इस पूरे मामले में मनी लॉन्ड्रिंग जांच की तैयारी तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें: झारखंड: 5 लाख की सुपारी से खुला जमीन माफिया का काला खेल, सफेदपोश की साजिश बेनकाब, 8 गिरफ्तार

 8 ठिकानों पर एक साथ रेड

31 मार्च को EOU ने एक साथ 8 ठिकानों पर छापेमारी की। इनमें पूर्णिया – 3 जगह, किशनगंज – 2 जगह, पटना, अररिया और सिलीगुड़ी – 1-1 जगह शामिल हैं। इस दौरान जांच टीम को 36 जमीन के दस्तावेज, नोएडा और गुरुग्राम में निवेश से जुड़े कागजात और कई अहम सबूत मिले हैं।

आलीशान बंगला और करोड़ों की संपत्ति

जांच में सामने आया कि पूर्णिया में DSP का

3600 स्क्वायर फीट का 4 मंजिला बंगला
अनुमानित कीमत: ₹2.5 करोड़
फर्निशिंग पर खर्च: ₹1 करोड़+

इसके अलावा छापेमारी में बरामद हुआ:

₹60 लाख के गहने
महंगी घड़ियां
लग्जरी गाड़ियां (क्रेटा, थार)
‘पुलिस’ लिखी थार में घूमती डीएसपी की पत्नी

DSP की पत्नी सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं, लेकिन उनकी लाइफस्टाइल भी जांच के दायरे में आ गई है। बताया जा रहा है कि वह करीब ₹35 लाख की थार गाड़ी से स्कूल जाती हैं, जिस पर ‘पुलिस’ का लोगो लगा हुआ है—जिससे अब कई सवाल उठ रहे हैं।

 गर्लफ्रेंड कनेक्शन से खुली नई परत

जांच के दौरान एक महिला मित्र (गर्लफ्रेंड) का कनेक्शन भी सामने आया है।

महिला के नाम पर खरीदी गई जमीन
7 प्लॉट के दस्तावेज बरामद
₹60 लाख के गहने
बैंक लेन-देन के सबूत

इस खुलासे ने केस को और भी संवेदनशील बना दिया है।

 विधायक और चाय बागान लिंक

EOU जांच में यह भी सामने आया है कि सिलीगुड़ी में एक विधायक के साथ चाय बागान खरीदने की बात सामने आयी है। इस एनडीए  विधायक बल पर ही गौतम कुमार अपनी नौकरी सीमांजल के जिलों में करते रहे हैं।  नोएडा और गुरुग्राम में फ्लैट निवेश के सबूत मिल हैं। इससे संकेत मिल रहे हैं कि मामला एक बड़े नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

अब ED करेगी जांच, निलंबन की तैयारी

EOU ने DSP के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज कर लिया है। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी जांच में शामिल होगा। DSP को पद से हटाकर मुख्यालय भेजा गया है। जल्द निलंबन की भी संभावना है। उनकी जगह SDPO-2 मंगलेश कुमार सिंह को किशनगंज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

32 साल की नौकरी, अब सवालों में घिरी छवि

गौतम कुमार 1994 बैच के अधिकारी हैं और सीमांचल के कई जिलों—किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार—में सेवा दे चुके हैं।
अब तक सख्त अधिकारी की छवि रखने वाले DSP पर इतने बड़े आरोप सामने आने से पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं।