बिहार में कोरोना का कहर जारी,12359 नये संक्रमित पेसेंट, पटना में 2479 संक्रमितों की पुष्टि, सीएम ने कहा- फ्रंटलाइन वर्कर्स को दें उचित सम्मान

बिहार में एक दिन में 12,359 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में एक लाख एक हजार 428 सैंपल की कोरोना जांच की गई। स्टेट में कोरोना संक्रमण की दर 12.18 परसेंट दर्ज की गई

बिहार में कोरोना का कहर जारी,12359 नये संक्रमित पेसेंट, पटना में 2479 संक्रमितों की पुष्टि, सीएम ने  कहा- फ्रंटलाइन वर्कर्स को दें उचित सम्मान

Advertisement

पटना। बिहार में एक दिन में 12,359 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य में एक लाख एक हजार 428 सैंपल की कोरोना जांच की गई। स्टेट में कोरोना संक्रमण की दर 12.18 परसेंट दर्ज की गई। हालांकि स्टेट में एक दिन पहले से 313 कम नये संक्रमितों की पहचान हुई। स्टेट में शुक्रवार को 12,672 नये संक्रमितों की पहचान की गई थी। 

पटना सहित छह जिलों में पांच सौ से अधिक पेसेंट
पटना सहित छह जिलों में पांच सौ से अधिक नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। पटना में सर्वाधिक 2479 नये संक्रमित मिले हैं। भागलपुर में 695, औरंगाबाद में 676, गया में 745, सारण में 520 और बेगूसराय में 509 नए संक्रमितों मिले हैं।स्टेट में पिछले पांच दिनों में संक्रमण की दर बढ़ी है। 20 अप्रैल को संक्रमण की दर 9.8 फीसदी थी, जो कि 24 अप्रैल को बढ़कर 12.18 परसेंट हो गई। 
ब्रिटेन और ब्राजील के कोरोना स्ट्रेन की पुष्टि नहीं
स्टेट में कोरोना जांच के सैंपल में ब्रिटेन और ब्राजील के कोरोना स्ट्रेन की पुष्टि अब तक नहीं हुई है। श्री कुमार ने बताया कि पटना के एनएमसीएच से लिये गये एक कोरोना पेसेंट के सैंपल को नये स्ट्रेन की जांच के लिए हैदराबाद स्थित लैब में भेजा गया था। इसमें किसी बाहरी स्ट्रेन की पुष्टि नहीं हुई है। बताया कि एम्स, पटना की ओर से भी नये कोरोना के नये स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल भेजे गये हैं, जिसकी रिपोर्ट अब तक नहीं मिली है।
पांच दिनों में बढ़ी संक्रमण रेट
डेट     संक्रमण  रेट 
20 अप्रैल   9.8 परसेंट
21 अप्रैल   11.53 परसेंट
22 अप्रैल   11.36 परसेंट
23 अप्रैल   11.71 परसेंट
24 अप्रैल   12.18 परसेंट

नीतीश ने किया इमोशनल ट्वीट, कहा- फ्रंटलाइन वर्कर्स को दें उचित सम्मान
स्टेट में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन और दवाओं के अभाव में पेसेंट की मौत हो रही है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने फ्रंटलाइन कर्मियों को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लोगों से उन्हें सम्मान देने को कहा है।

सीएम ने ट्वीट कर कहा, 'कोरोना से उत्पन्न विकट समय में हेल्थ वर्कर जिस प्रतिबद्धता के साथ सेवा देकर लोगों की जान बचा रहे हैं, उसके लिए वे अभिवादन के पात्र हैं। यह जरूरी है कि हम सब विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाये रखें और डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को वह सम्मान प्रदान करें, जिसके वे हकदार हैं।'उन्होंने बिहार की जनता से सतर्क रहने की अपील की है। उनसे सरकार का सहयोग करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण हमलोग मानवता पर आये अब तक के सबसे गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। इससे उबरने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ जरूरी उपाय कर रही है। इस जंग में आप सभी का सहयोग जरूरी है। कृपया जागरूक और सतर्क रहें, सकारात्मक सोच रखें, डॉक्टरों की सलाह और गाइडलाइंस का पालन करें।हाई लेवल बैठक में सीएम ने कहा कि हर जिले में जरूरत के मुताबिक वाक इन इंटरव्यू कर अस्थायी नियुक्ति की जाए। स्टेट में कोरोना से पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए गवर्नमेंट हर संभव प्रयास कर रही है। एक मई से 18-45 साल की उम्र के लोगों को कोरोना की फ्री वैक्सीन लगाई जायेगी।