धनबाद: मनईटांड़ के अमित गुप्ता बने सिविल जज

मनईटांड़ निवासी अमित गुप्ता का जेपीएससी की ज्यूडिशियल सर्विस में सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) के पोस्ट पर सलेक्शन हुआ है। अमित के पिता का नाम अशोक कुमार गुप्ता है।

धनबाद: मनईटांड़ के अमित गुप्ता बने सिविल जज

Advertisement

धनाबद। मनईटांड़ निवासी अमित गुप्ता का जेपीएससी की ज्यूडिशियल सर्विस में सिविल जज (जूनियर डिवीज़न) के पोस्ट पर सलेक्शन हुआ है। अमित के पिता का नाम अशोक कुमार गुप्ता है।

अमित ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाते हुए इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता का झंडा गाड़ा है। अमित ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बनने में कामयाबी हासिल कर फैमिली व धनबाद का नाम रौशन किया है। झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक एवं राजभाषा विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी नोटिफिकेशन में कुल 12 सफल अभ्यर्थियों के प्रोबेशन अवधि के लिए लिस्ट जारी की गयी है। अमित को झारखंड के न्यायिक सेवा के लिए चयनित होने और सिविल जज बनने पर को परिजनों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है.