धनबाद: सिजुआ भदरिचक में कांग्रेस का कार्यकर्ता मिलन समारोह, रणविजय सिंह की मौजूदगी में दर्जनों लोग पार्टी में शामिल

कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को सिजुआ भदरिचक में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रमम के चीफ गेस्ट झारखंड कांग्रेस के सचिव रणविजय सिंह थे। मौके पर अन्य दलों को छोड़कर दर्जनों युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए

धनबाद: सिजुआ भदरिचक में कांग्रेस का कार्यकर्ता मिलन समारोह, रणविजय सिंह की मौजूदगी में दर्जनों लोग पार्टी में शामिल

Advertisement

धनबाद। कांग्रेस की ओर से शुक्रवार को सिजुआ भदरिचक में कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रमम के चीफ गेस्ट झारखंड कांग्रेस के सचिव रणविजय सिंह थे। मौके पर अन्य दलों को छोड़कर दर्जनों युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। श्री सिंह ने सभी युवाओं को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। 


रणविजय ने कहा कि आपलोग विश्वास कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए मैं आपके भरोसे पर खरा उतरूंगा। पार्टी में जुडे युवाओं ने श्री सिंह के सामने अपने क्षेत्र के  समस्याओं से अवगत कराया। मुख्य रुप से युवाओं में बेरोजगारी की समस्या है। श्री सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कहा कि जल्द ही मैं सभी युवाओं को रोजगार की व्यवस्था कराऊंगा।


मुख्य रुप से अमन कुरैशी, आर्यन खान, बिक्की खान, राज खान, राजा खान, नेहाल खान, आफताब खान, सादाब अंसारी, गुड्डु अंसारी, पोनी मल्लिक, पिंटू अंसारी, अताउल आफरीन इत्यादि लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।