धनबाद: बीजेपी लीडर मुकेश पांडेय ने की डीसी से मुलाकात

बीजेपी लीडर मुकेश पांडे ने मंगलवार को डीसी संदीप सिह से मुलाकात की। उन्होंने डीसी को जन समस्याओं से अवगत कराया।

धनबाद: बीजेपी लीडर मुकेश पांडेय ने की डीसी से मुलाकात

Advertisement

धनबाद। बीजेपी लीडर मुकेश पांडे ने मंगलवार को डीसी संदीप सिह से मुलाकात की। उन्होंने डीसी को जन समस्याओं से अवगत कराया।

उन्होंने डीसी  को बताया कि लगातार धनबाद में बिजली पानी की समस्याओं से जनता जूझ रही है। चारों ओर सड़क का हालत खस्ता है।आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस  कारण शहर में ट्रैफिक की समस्या बढ़ गयी हैं। शहर में जाम की स्थिति रहती है।
इस बाबत डीसीने  सकारात्मक आश्वासन दिया।  शीघ्र पहल करने की बात कही। मुकेश पांडे ने उपायुक्त  को गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुकेश पांडे के साथ भाजपा नेता संतोष सिंह ,श्याम मोहन सिंह,पिन्टू कुमार,प्रेम ,मिथलेश कुमार एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता थे।