धनबाद: सरायढेला में बाइकर्स गैंग ने महिला से किया चैन छिनतई,सिटी एसपी व एएसपी ने की छानबीन

सरायढेला पुलिस स्टेशन एरिया के लोहार कुल्ही शीतल समुन्द्र अपार्टमेंट कैंपस के अंदर से बाइकर्स गैंग ने गुरुवार को एक महिला से चैन छिन लिया। घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसपी आर रामकुमार और एएसपी मनोज स्वर्गियरी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।

धनबाद: सरायढेला में बाइकर्स गैंग ने महिला से किया चैन छिनतई,सिटी एसपी व एएसपी ने की छानबीन
छिनतई की शिकार महिला।

Advertisement

धनबाद। सरायढेला पुलिस स्टेशन एरिया के लोहार कुल्ही शीतल समुन्द्र अपार्टमेंट कैंपस के अंदर से बाइकर्स गैंग ने गुरुवार को एक महिला से चैन छिन लिया। घटना की सूचना मिलने पर सिटी एसपी आर रामकुमार और एएसपी मनोज स्वर्गियरी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गयी है।


बताया जाता है कि डीजीएमस से रिटायर्ड विजय कुमार की धर्मपत्नी निरुपमा श्रीवास्तव बाहर से अपार्टमेंट आ रही थी। बाइक से दो युवक पीछे से आये और उनके गले से चैन छीन कर भाग निकले। महिला जब तक कुछ समझ पाती तब बाइकर्स ओझल हो गये।

पीड़ित महिला ने मामले की जानकारी सरायढेला पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरुपमा ने पूछताछ की। महिला ने चैन की कीमत लगभग दो लाख रुपये बतायी है। हलांकि अपार्टमेंट का सीसीटीवी फुटेज खराब है। दिनदहाड़े बाइकर्स गैंग की सक्रियता पुलिस के लिए चुनौती है।