धनबाद: डीएम पब्लिक स्कूल की ओर से पत्रकारों के बीच N95  मास्क का वितरण

डीएम पब्लिक स्कूल परसिया पुटकी से सहयोग से धनबाद प्रेस क्लब ने शहर के पत्रकारों के बीच एन-95 मास्क का वितरण किया। डीएम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मनोज कुमार महतो उर्फ मनी महतो की ओर से प्रेस क्लब के सदस्यों के लिए मास्क उपलब्ध कराया गया। 

धनबाद: डीएम पब्लिक स्कूल की ओर से पत्रकारों के बीच N95  मास्क का वितरण

Advertisement

धनबाद। डीएम पब्लिक स्कूल परसिया पुटकी से सहयोग से धनबाद प्रेस क्लब ने शहर के पत्रकारों के बीच एन-95 मास्क का वितरण किया। डीएम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मनोज कुमार महतो उर्फ मनी महतो की ओर से प्रेस क्लब के सदस्यों के लिए मास्क उपलब्ध कराया गया। 

मनी महतो ने कहा कि पत्रकार फ्रंट लाइन वर्कर हैं। रिपोर्टिंग के लिए पत्रकारों से सभी जगह जना पड़ता है। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल की ओर से एन -95 मास्क दिया गया है। डी0एम0 पब्लिक स्कूल की ओर से एसएसपी को भी जिला पुलिस के लिए1100 N95  मास्क सौंपा गया था।