धनबाद: BCCLप्रशासनिक विभाग नये एचओडी बने सुरेंद्र भूषण, सुनील कुमार वाशरी डिवीजन भेजे गये

बीसीसीएल हेडक्वार्टर कोयला भवन के प्रशासनिक विभाग नया एचओडी सुरेंद्र भूषण को बनाया गया है। श्री भूषण को डिप्टी जीेएम (कार्मिक)/एचओडी (प्रशासनिक) बनाया गयी है।अब तक इस पद को संभाल रहे सुनील कुमार का ट्रांसफर वाशरी डिवीजन के एपीएम के रूप में किया गया है।

धनबाद: BCCLप्रशासनिक विभाग नये एचओडी बने सुरेंद्र भूषण, सुनील कुमार वाशरी डिवीजन भेजे गये

Advertisement

धनबाद। बीसीसीएल हेडक्वार्टर कोयला भवन के प्रशासनिक विभाग नया एचओडी सुरेंद्र भूषण को बनाया गया है। श्री भूषण को डिप्टी जीेएम (कार्मिक)/एचओडी (प्रशासनिक) बनाया गयी है।अब तक इस पद को संभाल रहे सुनील कुमार का ट्रांसफर वाशरी डिवीजन के एपीएम के रूप में किया गया है।

यह भी पढ़ें:धनबाद: कतरास में बाइक सवार क्रिमिनलों ने बिजनसमैन पर किया फायरिंग, बाल-बाल बचे


सुरेंद्र भूषण मौजूदा समय में कतरास एरिया के एपीएम के रूप में कार्यरत हैं।  श्री भूषण, इससे पूर्व भी कोयला भवन मुख्यालय में सेवा दे चुके हैं। वे पदाधिकारियों व कर्मचारियों के बीच अपनी सादगी और सज्जनता के लिए जाने जाते हैं। श्री भूषण को डीटी (ऑपरेशन) को रिपोर्ट करने को कहा गया है। कार्मिक/अधिकारी स्थापना विभाग के उपप्रबंधक अभिषेक कुमार के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय-आदेश में कहा गया है कि छह दिसंबर तक उपर्युक्त अधिकारियों को रिलीज नहीं करने की सूरत में सात दिसंबर को खुद-ब-खुद रिलीज माने जायेंगे।