झरिया MLA पूर्णिमा नीरज सिंह सिंह पहुंचीं मां छिन्नमस्तिका के दरबार, रजरप्पा में परिजनों के साथ की पूजा

झरिया एमएलए पूर्णिमा नीरज सिंह शनिवार को मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा के मंदिर पहुंचीं। एमएलए के साथ उनके मौसेर देवर हर्ष सिंह व फैमिली के अन्य मेंबर भी थे। एमएलए ने मां की पूजा कर मन्नतें मांगी। 

झरिया MLA पूर्णिमा नीरज सिंह सिंह पहुंचीं मां छिन्नमस्तिका के दरबार, रजरप्पा में परिजनों के साथ की पूजा

Advertisement

धनबाद। झरिया एमएलए पूर्णिमा नीरज सिंह शनिवार को मां छिन्नमस्तिका रजरप्पा के मंदिर पहुंचीं। एमएलए के साथ उनके मौसेर देवर हर्ष सिंह व फैमिली के अन्य मेंबर भी थे। एमएलए ने मां की पूजा कर मन्नतें मांगी। 

कांग्रेस एमएलए पूर्णिमा नीरज सिंह शनिवार को सपरिवार रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा की। एमएलए ने मां छिन्नमस्तिका के दरबार में माथा टेककर झारखंड, झरिया समेत कोयलांचल वासियों की कुशलता की कामना की।

पूर्णिमा ने बताया कि काफी दिनों से मां छिन्नमस्तिका के दर्शन करने की ख्वाहिश थी, लेकिन व्यस्तता के चलते समय नहीं मिल पा रहा था। आज जाकर यह मौका मिला। मेरे लिए धनबाद की जनता की खुशहाली सर्वोपरि है। मां से भी यही प्रार्थना की है। एमएलए के साथ उनकी सास सरोजनी देवी, मौसी सास पुष्पा सिंह, मौसेरे देवर हर्ष सिंह, विधायक प्रतिनिधि सूरज कुमार सिंह भी थे।