झरिया के एक्स एमएलए कुंती देवी की तबीयत बिगड़ी, अशर्फी हॉस्पीटल एडमिट, एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी

झरिया के एक्स एमएलए कुंती देवी की मंगलवार को फिर तबीयत बिगड़ गयी। पिछले एक पखवारे से बीमार चल रही कुंती देवी सेंट्रल हॉस्पीटल में एडमिट थी। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शहर के अशर्फी हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है।

झरिया के एक्स एमएलए कुंती देवी की तबीयत बिगड़ी, अशर्फी हॉस्पीटल एडमिट, एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी

Advertisement

धनबाद। झरिया के एक्स एमएलए कुंती देवी की मंगलवार को फिर तबीयत बिगड़ गयी। पिछले एक पखवारे से बीमार चल रही कुंती देवी सेंट्रल हॉस्पीटल में एडमिट थी। पेट दर्द की शिकायत के बाद उन्हें शहर के अशर्फी हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है।
एक्स एमएलए की पेट संबंधी समस्याओं का इलाज दिल्ली के हॉस्पीटल से चल रहा है। इसलिए परिजन यह विचार कर रहे हैं कि बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जाए। एयर एंबुलेंस से ले जाने की चर्चा है।

अशर्फी हॉस्पीटल में इलाज से थोड़ी भी राहत होने पर उन्हें दिल्ली ले जाने की बात कही जा रही है।बरसात में पैर मे इंफेक्शन हो जाने व सूगर कंट्रोल नहीं होनेके कारण उन्हें पहले सेंट्रल हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया था।