झारखंड: रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने वाला आरोपी हाजत से भागा, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
रांची के RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तारी के बाद हाजत से फरार हो गया। मांडर में पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसने हथियार छीनकर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी। पढ़ें पूरी खबर।
रांची (Threesocieties.com Desk): राजधानी रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले ने गुरुवार को नया और नाटकीय मोड़ ले लिया। निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर हमले के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी हाजत से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा किया तो मांडर इलाके में आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आरोपी को गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें: बिहार: 7 जन्मों का वादा, 2 साल में खूनी अंजाम: प्रेमिका बनी पत्नी के सिर में पति ने दागीं 3 गोलियां

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को पेट्रोल बम हमले के मामले में गिरफ्तार कर कोतवाली हाजत में रखा गया था। गुरुवार दोपहर वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने उसकी तलाश शुरू की और पीछा करते हुए मांडर क्षेत्र तक पहुंच गई।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब आरोपी को घेरने का प्रयास किया तो उसने एक पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
CCTV फुटेज से खुला था राज
मंगलवार देर रात चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित RSS कार्यालय पर दो बाइक सवार युवकों ने पेट्रोल बम से हमला किया था। हमलावरों ने जलता हुआ पेट्रोल बम परिसर की ओर फेंका और मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए रांची एसएसपी राकेश रंजन ने सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। SIT ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज में दोनों आरोपी कैद हो गए, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
फरारी के बाद बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था
आरोपी के हाजत से फरार होने की घटना ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी किस परिस्थिति में हाजत से भागने में सफल हुआ और कहीं इसमें किसी की लापरवाही तो नहीं थी।
मास्टरमाइंड की तस्वीर सामने
इस पूरे मामले में मुख्य आरोपी की तस्वीर भी सामने आई है। पुलिस उसके नेटवर्क, मकसद और हमले की साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है और हमले के पीछे की साजिश, फंडिंग और संभावित सहयोगियों की भूमिका को भी खंगाला जा रहा है। यह मामला राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील संस्थानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

RSS कार्यालय को उड़ाने में आतंकी संगठन की थी साजिश, मामला दर्ज
रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS कार्यालय) के झारखंड प्रदेश कार्यालय पर बम फेंके जाने के मामले में झारखंड प्रांत प्रमुख नरसिंह कुमार ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें आतंकी संगठनों की साजिश का जिक्र किया गया है। मामले में UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। कहा गया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, झारखंड प्रदेश कार्यालय रांची में 12 बजकर 36 मिनट पर पेट्रोल बम से दो अज्ञात अपराधियों द्वारा हमला किया गया था। यह RSS कार्यालय को उड़ाने की साजिश थी.।सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि दो अज्ञात व्यक्ति हैं और दोनों का चेहरा ढका हुआ नहीं है। वे लोग पेट्रोल बम फेंकते हुए दिखाई दे रहा है और एक बार नहीं दो बार हमला किया गया है. गणिमत है कि एक बड़ी घटना नहीं हुई।
पुलिस पिकेट बनाने की मांग
रांची निवारणपुर संघ कार्यालय में लगभग बीस लोग कार्यालय में रहते हैं। बम के हमले में सभी का जान जा सकती थी। संघ कार्यालय की सारी संपत्ति जलकर राख हो सकती थी।उन्होंने संघ कार्यालय को सुरक्षा देते हुए पुलिस पिकेट बनाने की मांग की है।






