आद्रा रेल मंडल में मेगा ब्लॉक का असर: 9 से 14 जून तक 8 ट्रेनें रद, 10 का बदला रूट

आद्रा रेल मंडल में 09 से 14 जून तक रोलिंग ब्लॉक के कारण रेलवे ने 8 ट्रेनों को रद और 10 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। जानिए पूरी लिस्ट।

आद्रा रेल मंडल में मेगा ब्लॉक का असर: 9 से 14 जून तक 8 ट्रेनें रद, 10 का बदला रूट
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर।

Advertisement

     HighLights

  • 09 से 14 जून तक आद्रा रेल मंडल में चलेगा रोलिंग ब्लॉक
  • 8 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में पूरी तरह रद
  • 10 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ चलाया जाएगा
  • टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी
  • झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों यात्रियों पर असर

जमशेदपुर (Threesocieties.com Desk): आद्रा रेल मंडल में 09 से 14 जून तक होने वाले रोलिंग ब्लॉक का असर हजारों रेल यात्रियों पर पड़ने वाला है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने ट्रैक मरम्मत और रेल लाइन को दुरुस्त करने के लिए विभिन्न तिथियों में बड़े पैमाने पर ब्लॉक लेने का फैसला किया है। इसके कारण रेलवे ने 8 ट्रेनों को रद करने के साथ-साथ 10 ट्रेनों का मार्ग बदलने और शॉर्ट टर्मिनेशन करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें: कोयला नगर साईं मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव: 27 जुलाई को अखंड कीर्तन और 29 को निकलेगी भव्य साईं पालकी यात्रा

चक्रधरपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे ट्रैक मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार कार्यों को लेकर आद्रा रेल मंडल में 09 जून से 14 जून तक अलग-अलग सेक्शन में रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह कार्य रेल सुरक्षा और बेहतर परिचालन के लिए जरूरी है।इस फैसले का सीधा असर झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों पर पड़ेगा क्योंकि कई महत्वपूर्ण पैसेंजर और मेमू ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

विभिन्न तिथियों में ये ट्रेनें रहेंगी रद

रेलवे द्वारा जारी सूची के अनुसार—

• 08 और 11 जून को 68061/68062 आद्रा–आसनसोल–आद्रा मेमू रद रहेगी।

• 09, 12 और 14 जून को 68090/68089 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू रद रहेगी।

• 09 और 14 जून को 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू का परिचालन नहीं होगा।

• 09, 12 और 14 जून को 68079/68080 भोजूडीह–चन्द्रपुरा मेमू भी रद रहेगी।

इन ट्रेनों का रहेगा शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन

रेलवे ने कई ट्रेनों को उनके गंतव्य तक न चलाकर बीच रास्ते से संचालित करने का फैसला किया है।

18116/18115 चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर एक्सप्रेस 09, 12 और 14 जून को महुदा तक ही चलेगी।

68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू 11 जून को आद्रा तक ही संचालित होगी।

68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू 10 और 13 जून को आद्रा तक चलेगी।

63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 10 और 13 जून को आद्रा तक सीमित रहेगी।

18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस 10 और 13 जून को आद्रा तक ही संचालित होगी।

टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेगी

09 और 13 जून को टाटानगर से रवाना होने वाली 18601 टाटानगर–हटिया एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन चांडिल, गुंडाबिहार और मुरी होकर हटिया पहुंचेगी।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें। अचानक हुए इस बदलाव से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, खासकर दैनिक यात्रियों और नौकरी-पेशा लोगों पर इसका अधिक असर पड़ने की संभावना है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक मेंटेनेंस पूरा होने के बाद परिचालन और अधिक सुरक्षित तथा सुचारू बनाया जा सकेगा।