धनबाद बार एसोसिएशन के प्रसिडेंट राधे श्याम गोस्वामी आजसू पार्टी में   शामिल

धनबाद बार एसोसिएशन के प्रसिडेंट राधे श्याम गोस्वामी बुधवार को आजसू में शामिल हो गये हैं। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने रांची में गोस्वामी को पार्टी में शामिल कराया।

धनबाद बार एसोसिएशन के प्रसिडेंट राधे श्याम गोस्वामी आजसू  पार्टी में   शामिल

Advertisement

धनबाद। धनबाद बार एसोसिएशन के प्रसिडेंट राधे श्याम गोस्वामी बुधवार को आजसू में शामिल हो गये हैं। आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने रांची में गोस्वामी को पार्टी में शामिल कराया। पवन ओझा एवं उमेश कुमार भी आजसू पार्टी में शामिल हुए हैं।

आजसू सुप्रीमो ने श्री गोस्वामी एंव अन्य को फूल-माला व आजसू पट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। श्री महतो ने कहा कि श्री गोस्वामी के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। श्री गोस्वामी ने कहा कि मैं आजसू पार्टी के के लिए तन-मन, निष्ठा और निष्पक्ष रूप से पार्टी एवं जनहित में कार्य करूंगा।

 मौके पर एक्स एमएळए उमा कांत रजक, राम चन्द्र सहीस, केन्द्रीय प्रवक्ता देव शरण भगत, केन्द्रीय सचिव राजेन्द्र मेहता, प्रमोद चौरसिया, उमेश कुमार, शिबू मोदक, रामा शंकर समेत अन्य उपस्थित थे।