ट्विशा शर्मा डेथ मिस्ट्री: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का खुलासा, WhatsApp चैट और CCTV ने बढ़ाया हत्या का शक

भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, WhatsApp चैट और CCTV फुटेज ने हत्या की आशंका को बढ़ा दिया है। पति समर्थ सिंह फरार है, जबकि सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। परिवार CBI जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग कर रहा है।

ट्विशा शर्मा डेथ मिस्ट्री: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का खुलासा, WhatsApp चैट और CCTV ने बढ़ाया हत्या का शक
ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़।
  • मेरा जीवन नरक बन गया है…’ ट्विशा के आखिरी मैसेज ने खोले राज
  • पति फरार; सास पर भी केस दर्ज,CCTV-चैट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उठे बड़े सवाल
  •  मौत से पहले सीढ़ियां चढ़ती दिखीं, फिर CPR… आखिर उस रात हुआ क्या था?
  • पोस्टमार्टम से CCTV तक… ट्विशा शर्मा मौत मामले में हर दिन नया खुलासा, SIT जांच तेज

भोपाल (Threesocieties.com Desk): मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तमिल फिल्मों की अभिनेत्री और मॉडल रह चुकी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत अब देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। शादी के महज पांच महीने बाद ससुराल में फंदे से लटकी मिली ट्विशा की मौत को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज और ट्विशा के आखिरी WhatsApp मैसेज ने इस हाईप्रोफाइल मामले को और रहस्यमयी बना दिया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पालघर में बड़ा सड़क हादसा,बारातियों से भरे ट्रक को कंटेनर ने मारी टक्कर, 13 की दर्दनाक मौत

मामले में पति समर्थ सिंह फरार है, जबकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दूसरी ओर, सास और रिटायर्ड जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों की पुष्टि

भोपाल AIIMS में हुए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ट्विशा के सिर, कान और हाथ पर चोटों के निशान मिलने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार ये चोटें मौत से पहले लगी थीं और किसी ठोस वस्तु से वार किए जाने की संभावना जताई गई है। यही वजह है कि अब परिवार और कई सामाजिक संगठनों ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला बताया है। हालांकि पुलिस फिलहाल जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है।

मौत से पहले ट्विशा के आखिरी मैसेज

ट्विशा द्वारा अपनी मां और दोस्तों को भेजे गए WhatsApp मैसेज भी अब जांच का अहम हिस्सा बन गए हैं। इन मैसेज में उसने अपनी शादीशुदा जिंदगी को “नरक” बताया था। एक मैसेज में ट्विशा ने लिखा था— “मुझे यहां क्यों भेजा? ये मुझसे बात तक नहीं कर रहा है।” वहीं दूसरे मैसेज में उसने लिखा— “मेरा जीवन नरक बन गया है।” परिवार का दावा है कि ट्विशा लगातार मानसिक प्रताड़ना झेल रही थी और भोपाल छोड़कर नोएडा लौटना चाहती थी।

CCTV फुटेज ने बढ़ाया सस्पेंस

अब इस केस में एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में ट्विशा मौत से कुछ देर पहले घर की सीढ़ियां चढ़ती दिखाई देती हैं। इसके बाद पति समर्थ सिंह समेत तीन लोग उन्हें CPR देते नजर आते हैं। वीडियो में पूर्व जज गिरिबाला सिंह भी कमरे की ओर जाती दिखाई दे रही हैं। फुटेज के आखिर में तीन लोग ट्विशा को उठाकर नीचे ले जाते नजर आते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उस रात घर के अंदर क्या हुआ था?

पति फरार, छह टीमें कर रहीं तलाश

दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह लगातार फरार चल रहा है। भोपाल पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छह टीमें गठित की हैं। सोमवार को जिला अदालत ने समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी। भोपाल पुलिस ने मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। यही नहीं सम हीं समर्थ को देश छोड़कर भागने से रोकने के लिए पासपोर्ट कार्यालय को पत्र भी लिखा है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की छह टीमें तैनात की गई हैं। मृतका के परिवार ने ससुराल वालों पर द लों हेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए SIT गठित की है। पुलिस का कहना है कि डिजिटल सबूत, CCTV फुटेज और मोबाइल चैट के आधार पर मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

सास को मिली अग्रिम जमानत

मामले में आरोपी बनाई गई सास गिरिबाला सिंह को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। अपनी जमानत याचिका में उन्होंने दावा किया कि ट्विशा को ड्रग्स की लत थी और नशा नहीं मिलने पर उसका व्यवहार असामान्य हो जाता था। हालांकि मृतका के परिवार ने इन आरोपों को झूठा और ध्यान भटकाने की कोशिश बताया है।

दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने भोपाल पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। परिवार चाहता है कि मामले की जांच किसी बाहरी राज्य की एजेंसी या CBI को सौंपी जाए। मृतका का शव घटना के कई दिन बाद तक AIIMS भोपाल के पोस्टमार्टम हाउस में रखा रहा, क्योंकि परिवार ने शव लेने से इनकार कर दिया था।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

ट्विशा शर्मा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर दोस्तों और रिश्तेदारों ने प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने “Justice For Twisha” लिखे पोस्टर लेकर CBI जांच की मांग की। ट्विशा के करीबी दोस्तों का कहना है कि वह बेहद तनाव में थी और शादी के बाद लगातार परेशान रहती थी।

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

जानकारी के अनुसार ट्विशा शर्मा और भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों ने 9 दिसंबर 2025 को शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही रिश्ते में तनाव बढ़ गया और अब यह मामला एक हाईप्रोफाइल डेथ मिस्ट्री में बदल चुका है।

SIT कर रही जांच

भोपाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT का गठन किया है। मिसरोद ACP रजनीश कश्यप के नेतृत्व में जांच टीम डिजिटल सबूतों, CCTV फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल रिकॉर्ड्स की जांच कर रही है। अब पूरे देश की नजर इस बात पर टिकी है कि ट्विशा शर्मा की मौत आत्महत्या थी या फिर इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी हुई है।

आरोप है कि रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह ने बहू ट्विशा शर्मा की हत्या की है। ट्विशा और समर्थ की मुलाकात साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।परिवार को शादी से करीब एक साल पहले इस रिश्ते के बारे में पता चला और बाद में दोनों पनों रिवारों की सहमति से दिसंबर 2025 में दोनों का विवाह हुआ था।  12 मई को 33 साल की ट्विशा का शव कटारा हिल्स में उनके पति के घर पर फंदे से लटका हुआ मिला। समर्थ और उनकी मां गिरिबाला सिंह ही ट्विशा को अस्पताल लेकर गए थे,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल ने देर रात को पुलिस को खबर दी थी।

पुलिस का कहना है कि समर्थ सिंह, उनके पिता और मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया गया है। नोएडा के रहने वाले ट्विशा के परिवार का कहना है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। परिवार वालों के मुताबिक, ट्विशा मंगलवार रात 10 बजे तक उनके संपर्क में थी और वह भोपाल छोड़कर वापस नोएडा आना चाहती थी। नवनीधि शर्मा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंनेन्हों ने कहा कि आजकल दहेज सीधे तौर पर नहीं मांगा जाता, बल्कि ऐसी परिस्थितियां बनाई जाती हैं जिससे लड़की पक्ष पर दबाव पड़े।   

ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देकर अपनी बेटी के लिए न्याय और दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग कर रहे हैं। उन्होंनेन्हों नेट्विशा के पति समर्थ सिंह को भेड़ की खाल में भेड़िया करार दिया। इस मामले में समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो चुकी है और वह फिलहाल फरार है। समर्थ सिंह और उसकी मां गिरिबाला सिंह पर हत्या और दहेज प्रताड़ना के आरोप लगे हैं।