धनबाद:गुजराती नव वर्ष पर अन्नकूट उत्सव,पूजा-अर्चना,भजन कीर्तन व महाआरती

Advertisement

धनबाद:

कोयला राजधानी धनबाद में गुजराती समाज ने दिवाली के दूसरे दिन सोमवार को नववर्ष मनाया. गया. गुजराती समाज के लोगों ने कतरास रोड, ऐसी मार्केट के समीप स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में अन्नकूट उत्सव के साथ नववर्ष मनाया. स्वामीनारायण मंदिर में बिराजमान श्री घनश्याम महाराज, श्री लक्ष्मी नारायण देव, श्री राधा कृष्ण देव, श्री नीलकंठ महादेव, श्री विघ्न विनाशक देव एवं श्री कष्टभंजन देव की विधिवत पूजा अर्चना की गई.भजन कीर्तन और महाआरती की गई तथा भगवान स्वामीनारायण को विविध प्रकार के पकवान, मिठाईयां, फल और मेवे इत्यादि का अन्नकूट भोग लगाया गया. समाज के लोगों ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त किया. वडताल (गुजरात) से आये सुब्रत स्वामी ने नववर्ष पर लोगों को अन्नकूट उत्सव का महत्व समझाते हुए कहा भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा ऊंगली पर उठाकर भारी बारिश से लोगों की रक्षा की थी और इन्द्र का अभिमान तोड़ा था. तब से अन्नकूट उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित मंदिर में दर्शन करने और हरिस्मरण करने को कहा. चारोड़ी अहमदाबाद से माधवप्रियदासजी स्वामी तथा सूरत से विश्ववल्लभ स्वामी ने फोन से भक्तों को नववर्ष की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया.नववर्ष समारोह में मंदिर समिति के नौतम चौहान, प्रवीण चौहान, मुकेश पटेल, दिलेश चुडासमा, महेन्द्र जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.