बिहार: दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में आग लगी, धू-धू कर जली बोगी
बिहार में शनिवार की सुबह दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस में आग लग गई. बोगी धू-धू कर जलने लगी और वहां पर अफरातफरी मच गई. रेलवे के अफसर सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे, काफी मशक्कत के बाद लोकल लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. बिहार में बुधवार की रात यार्ड में खड़ी संपर्क क्रांति में आग लग गई थी. हालांकि उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था. दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस दरभंगा स्टेशन स्थित यार्ड में खड़ी थी. ट्रेन की बोगी में अचानक आग लग गई. आग की लपटें व उससे उठते धुएं को देख लोगों में अफरातफरी मच गई. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. ट्रेन के जनरल कोच की स्पेयर बोगी में आग लगी थी. बोगी धू-धू कर जल रही थी. ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही आरपीएफ इंस्पेक्टर जवाहर लाल, जीआरपी थानाअध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी,स्टेशन सुपरिटेंडेंट अशोक कुमार सिंह,असिस्टेंट इंजीनियर दिलीप कुमार सहित कई अफसर यार्ड पहुंचे व लोगों की मदद से आग को काबू किया.यार्ड में खड़ी ट्रेन में दो दिनों के अंदर आग लगने की दूसरी घटना ने रेलवे महकमे में हड़कंप मचा दिया है.




