Bihar: विधानसभा में बोले तेजस्वी, न नीतीश जी को PM बनना है और न हमको CM, हम जहां हैं, वहां खुश हैं

बिहार विधानसभा में सोमवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की ओर देखते हुए कहा कि न इनको पीएम बनना है और न हमको सीएम। हम जहां हैं, वहां खुश हैं। हमें इनके (नीतीश कुमार) नेतृत्व में काम करके खुश हैं।

Bihar: विधानसभा में बोले तेजस्वी, न नीतीश जी को PM बनना है और न हमको CM, हम जहां हैं, वहां खुश हैं

Advertisement

पटना। बिहार विधानसभा में सोमवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार की ओर देखते हुए कहा कि न इनको पीएम बनना है और न हमको सीएम। हम जहां हैं, वहां खुश हैं। हमें इनके (नीतीश कुमार) नेतृत्व में काम करके खुश हैं।

यह भी पढ़ें:Kolkata : जल्द बढ़ सकती हैं कोयले की कीमतें: कोल इंडिया के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल 


तेजस्वी यादव ने कहा, 'लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। अरे भई हमसे ज्यादा भाग्यशाली कौन है। हमारे माता-पिता दोनों सीएम रहे। हम पहले भी डिप्टी सीएम रह चुके हैं। इसलिए साफ कर देना चाहता हूं कि न इनको पीएम बनना है और न हमको सीएम। हम जहां हैं, वहां खुश हैं। सीएम नीतीश कुमार ने मुझे फिर से मौका दिया, इसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं और उनको भरोसा दिलाता हूं कि उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।'
बीजेपी के पास नहीं है चेहरा
तेजस्वी यादव कहा कि बीजेपी के नेताओं को काम तो है नही। इनका बस एक ही काम है- 'हमको गाली देना। हमारा चरित्र हनन करना। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं की न कोई चाल है और न चरित्र। न आचार है, न विचार और न पद का उम्मीदवार।'बीजेपी के नेताओं ने हाल ही में हुई ईडी और सीबीआई की कार्रवाई के लिए तेजस्वी यादव से मांफी मांगने के लिए कहा। इसका जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जब हम महागठबंधन की सरकार बना रहे थे, तब हमको और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पता था कि तोते पिंजरे से बाहर आयेंगे।

तेजस्वी यादव ने एक शेर सुनाया- 'लहजे में बदजुबानी, चेहरे पर नकाब लिए फिरते हैं। वे जिनके खुद के बहीखाते बिगड़े हुए हैं, वे हमारे हिसाब बिगाड़ने के पीछे पड़े हैं।' उन्होंने कहा कि इन लोगों को शातिरपना चलने वाला नहीं है। जब लालू यादव नहीं डरे तो भला उनका बेटा कैसे डर सकता है। उनका बेटा भी डरने वाला नहीं है। हम न डरेंगे और न झुकेंगे। बस लड़ेंगे और जीतेंगे।