धनबाद: अब माडा में भी ऑनलाइन पास होगा घर व अपार्टमेंट का नक्शा

Advertisement

धनबाद:

अब माडा में भी मकान एवं अपार्टमेंट का नक्शा ऑनलाइन पास होगा. शनिवार से ऑनलाइन नक्शा का नियम लागू हो जायेगा.माडा में अभी तक यहां ऑफलाइन नक्शा पास किया जा रहा था, जबकि राज्य में अप्रैल 2016 के बाद से ऑफलाइन नक्शा पास होना बंद है. सरकार ने अप्रैल 2016 में झारखंड बिल्डिंग बायलॉज लागू किया है. इससे धनबाद में टाउन एरिया का नक्शा पास करने का जिम्मा म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन को मिल ग्रामीण क्षेत्र के लिए नक्सा पास करने का काम माडा के पास रह गया. वर्ष 2017 से म्यूनिशिपल कॉरपोरेशन ऑनलाइन नक्शा पास करना लागू कर दिया. वहीं माडा ऑफलाइन नक्शा पास करता है.नगर विकास विभाग के सख्‍त अल्टीमेटम पर माडा को ऑफलाइन नक्शा बंद करते हुए ऑनलाइन शुरू करना पड़ रहा है.