धनबाद: ऊँ दिनकर सेवा ट्रस्ट कुसुम बिहार मंडल की बैठक, समाज के लोगों के लिए फ्री एंबुलेंस सेवा शुरु

Advertisement

धनबाद: ऊँ दिनकर सेवा ट्रस्ट  कुसुम विहार मंडल की बैठक रविवार को सूर्या हाईलैंड बलियापुर रोड में डा भक्ति सिंह के आवास पर हुई. बैठक में मुख्य बिंदु 23सितंबर को दिनकर जंयती मनाने और सदस्यता के समीक्षा  और फ्री एंबुलेंस  सेवा देना रहा. बैठक के अध्यक्षता पूर्व कोषाध्यक्ष  सुरेन्द्र कुंवर ने की. 
बैठक में  ट्रस्ट के केन्द्रीय महासचिव जयप्रकाश नारायण सिंह ने दिनकर जयंती मनाने और सदस्यता कैसे बढे बर्तमान में सदस्यों की स्थिति ,मंडल मे चल रहे सेवा कार्यो पर समीक्षा किये एवं उपस्थित अधिकारियों के हौसला बढाया.  डा भक्ति सिंह ने घोषणा की कि अपने समाज के किसी ब्यक्ति को एंबुलेंस सेवा की आवश्यकता हो तो केवल तेल खर्च में एंबुलेंस मुहैया करायेंगे. एंबुलेंस के लिए मोबाइल नंबर917004072329  9934568001पर संपर्क करें.
बैठक में  ट्रस्ट के अधिकारियों एवं सम्मानित अतिथियों मुख्य रूप से  संयुक्त महासचिव  मृत्युन्जय राय, स्वामी सहजानंद मंडल के अध्यक्ष ओ पी पाण्डेय,मुकेश सिंह,दशरथ राय, रामाधार सिंह,राजीव नयन शर्मा, रामलखन शर्मा ने बारी बारी से उपस्थित लोगों को संबोधित किया. डा भक्ति सिंह के धन्यवाद किया