धनबाद:दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी

दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सहज ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में यूनिक डिसएबल आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

धनबाद:दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी
सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा अनुज बांडो।

Advertisement

धनबााद। दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ सहज ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में यूनिक डिसएबल आईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

इस संबंध में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग  अनुज बांडो ने बताया कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। रेलगाड़ियों में सफर के क्रम में तथा नियोजन हेतु फॉर्म भरने इत्यादि के क्रम में उन्हें लाभ लेने में कठिनाई होती है।उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से दिव्यांगजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लाभुकों हेतु प्रखंड कार्यालय में एवं शहरी क्षेत्र के लाभुकों हेतु संबंधित अंचल कार्यालय में यूडीआईडी पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

जिले के दिव्यांगजन यूडीआईडी कार्ड बनाने हेतु प्रखंड अथवा अंचल से संपर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं तथा फोटो, कोई भी पहचान पत्र तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र के साथ फॉर्म जमा कर सकते हैं। संबंधित प्रखंड एवं अंचल द्वारा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण कर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा तथा यूडी आईडी कार्ड निर्गत कर दिया जायगा।उन्होंने जिले के सभी दिव्यांगजनों से इस योजना का लाभ लेकर यूडीआईडी कार्ड प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु यथाशीघ्र आवेदन करने का अपील किया।