जम्मू-कश्मीर: पंपोर में CRPF टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, तीन घायल

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर बाइपास कंडीजाल पुल के समीप सोमवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ 110 वी बटालियन की टीम पर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गये, जबकि तीन अन्य घायल हैं।

जम्मू-कश्मीर: पंपोर में CRPF टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, तीन घायल

Advertisement

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर बाइपास कंडीजाल पुल के समीप सोमवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ 110 वी बटालियन की टीम पर हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गये, जबकि तीन अन्य घायल हैं। शहीद सीआरपीएफ जवानों की पहचान चालक धीरेंद्र और कॉन्स्टेबल शैलेंद्र कुमार के रूप में हुई है।सुरक्षा बलों ने  एरिया की घेराबंदी करके सर्च ऑपरेशन की चलाना शुरु किया है। 

पुलिस की एसओजी और सेना की 50 आरआर बटालियन के जवानों का दल मौके पर पहुंच गया। एनएच पर वाहनों की आवाजाही बंद कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आम आदमी गोलीबारी का शिकार न हों इसके लिए हाईवे को बंद रखा गया है।न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार आतंकवादियों ने पंपोर बाइपास के पास सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद, जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हालांकि, इस दौरान सीआरपीएफ के पांच जवान जख्मी हो गये।  इसमें से बाद में दो जवान शहीद हो गये। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया है।
बाइपास कंडीजाल पुल से पर डे सैन्य वाहन गुजरते हैं। उनकी सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ही सीआरपीएफ की 110 बटालियन की रोड ओपनिंग पार्टी व पुलिस के कुछ जवान यहां तैनात किये गये थे। आतंकी नाके के पास ही कहीं छिपे हुए थे। उन्होंने मौका पाकर सुरक्षाबलों पर अचानक से हमला बोल दिया। लगभग 25 मिनट तक फायरिंग हुई और उसके बाद आतंकी भाग निकले हैं।घायल सीआरपीएफ जवानों को 92 बेस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो जवानों ने जख्मों का ताव न सहते हुए इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। तीन अन्य जवानों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।