झारखंडः गढ़वा पैसेंजर्स से भरी बस खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत, 45 घायल

Advertisement

गढ़वा:

पैसेंजर्स से भरी पोपुलर नामक बस मंगलवार की अहले सुबह ढाई बजे गढ़वा-अंबिकापुर रोड में सदर पुलिस स्टेशन एरिया के अन्नराज घाटी में अनकंट्रोल होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गयी. इस दुर्घटना में बस में सवार चार पैसेंजर्स की मौके पर ही मौत हो गयी.गंभीर रुप सेघायल छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी प्रमोद गुप्ता की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. बस दुर्घटना में 45 पैसेंजर्स घायल हुए हैं.गंभीर रुप से घायल लगभग दो दर्जन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स भेज दिया गया है. पोपुलर नामक बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से बिहार के सासाराम जा रही थी. बस में 60 पैसेंजर्स थे. बस ड्राइवर को झपकी आ और बस अनकंट्रोल होकर काई में गिर गयी. बस का ड्राइवर खलासी बस से कूदकर भागने में सफल रहा. सीएम रघुवर दास ने बस दुर्घटना पर दुख जताया है. सीएम ने कहा है कि गढ़वा में सड़क हादसे की खबर से मन व्यथित है. दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. बस दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी प्रमोद गुप्ता व इनकी पत्नी लबली गुप्ता, सुसीगंज थाना छत्तरपुर पलामू के अभिषेक कुमार पिता पिंटू जायसवाल तथा पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा निवासी सुनीता पाठक पति अजय पाठक की मौत हो गयी है. एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. बस के काई में गिरने के बाद उसमें सवार घायल यात्रियों के चित्कार से अन्नराज घाटी में कोहराम मच गया. इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच घायलों का सहोयग किया.ग्रामीणों द्वारा घटना की लोकल पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही एसपी शिवानी तिवारी,ऑपरेशन एएसपी सदन कुमार तथा सीआरपीएफ 172 बटालियन के कमांडेंट मुरारी झा बड़ी संख्या में जवानों को राहत कार्य के लिए अन्नराज घाटी भेजा.अफसर खुद सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज में मदद की. डीसी हर्ष मंगला, एसडीएम प्रदीप कुमार भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना.