छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ी सर्जरी: 24 IPS अफसरों का तबादला, 12 जिलों के SP बदले, राजनांदगांव को मिला नया IG
छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 IPS अधिकारियों और 12 जिलों के SP का तबादला किया है। अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का नया IG बनाया गया है। जानिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट, नए पदस्थापन और सरकार के इस फैसले के मायने।
- अजय कुमार यादव बने राजनांदगांव रेंज के नए IG
- कई DIG, AIG और IG स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गईं
- पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और कानून.व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया फैसला
- कबीरधाम में एसपी बदलने का फैसला फिर बना चर्चा का विषय
रायपुर (Threesocieties.com Desk): छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कानून.व्यवस्था को और अधिक प्रभावीए जवाबदेह और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल किया है। गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 24 सीनीयर आईपीएस अफसरों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के एसपी शामिल हैं।

सरकार का यह कदम राज्य में पुलिस व्यवस्था को नई दिशा देने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। लंबे समय बाद हुए इस बड़े स्तर के फेरबदल को लेकर पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

राजनांदगांव रेंज को मिला नया IG
तबादला सूची में सबसे प्रमुख नाम वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव का है। वे अब तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमीए चंदखुरी के निदेशक के रूप में कार्यरत थे। अब उन्हें राजनांदगांव रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक ;प्ळद्ध नियुक्त किया गया है। वहींए राजनांदगांव के निवर्तमान आईजी बालाजी राव सोमावर तथा बस्तर रेंज के आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय (PHQ),नया रायपुर में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
12 जिलों में नए पुलिस कप्तान
राज्य सरकार ने जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के लिए 12 जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति की है। नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
दंतेवाड़ा- चंद्रमोहन सिंह
बीजापुर-उमेश प्रसाद गुप्ता
सुकमा- मयंक गुर्जर
नारायणपुर- संदीप कुमार पटेल
धमतरी-भावना पांडेय
कोरिया- हरीश राठौर
बलौदाबाजार.भाटापारा- राय गौरव रामप्रवेश
बालोद-चव्हाण किरण गंगाराम
सूरजपुर- योगेश कुमार पटेल
कबीरधाम (कवर्धा) -जितेंद्र कुमार यादव
सारंगढ़.बिलाईगढ़- सुनील शर्मा
इन नियुक्तियों से संबंधित जिलों में प्रशासनिक कार्यशैली और कानून.व्यवस्था में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
कबीरधाम का तबादला फिर चर्चा में
इस तबादला सूची में कबीरधाम(कवर्धा) जिले के एसपी का बदलाव सबसे अधिक चर्चा में है। यह जिला राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा का गृहक्षेत्र है। पिछले कुछ वर्षों में यहां कई बार पुलिस अधीक्षक बदले जा चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर एसपी बदलने को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।




