पाकिस्तान ने भारत से द्विपक्षीय व्यापार सस्पेंड किया, राजनयिक संबंध को डाउनग्रेड किया, इंडियन हाइ कमीशनर को लौटने को कहा
- जम्मू-कश्मीर सेArticle 370 हटने से पाक बौखलाया
- नैशनल सिक्यॉरिटी कमिटी की बैठक में इमरान का फैसला
- भारत के साथ सभी द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा करेगा पाकिस्तान
- कश्मीर मसले पर UN में लगायेगा गुहार
जम्मू-कश्मीर अनुच्छेद-370 को रद्द किए जाने के फैसले से पाकिस्तान बौखला गया है. पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के बाद फैसला लिया है कि वह भारत के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों में कमी करेगा. पाकिस्तान ने भारत के साथ सभी द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्तों को भी तोड़ दिया है.पाकिस्तान की तरफ से कहा गया है कि वो कश्मीर मामले को यूएन में ले जायेगा. पाक पीएम इमरान खान की अगुआई में नेशनल सिक्योरिटी कमिटी की बैठक हुई. बैठक के बाद पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को भारत लौटने के लिए कह दिया है. फिलहाल भारत में पाकिस्तान का कोई उच्चायुक्त नहीं है. वह इसी महीने नई दिल्ली में उच्चायुक्त भेजने वाला था लेकिन अब नहीं भेजेगा. पाक एनएससी में लिये गये फैसले भारत के साथ डिप्लोमैटिक रिलेशंस को डाउनग्रेड किया जायेगा. पाकिस्तान भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को सस्पेंड करेगा. भारत के साथ द्विपक्षीय रिश्तों की समीक्षा करेगा. जम्मू- कश्मीर के मामले को संयुक्त राष्ट्र में ले जायेगा. 14 अगस्त को कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिवस मनाने का फैसला. बैठक में पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के लोगों को सभी तरह से समर्थन देने की बात कही है. 14 अगस्त को कश्मीर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने और 15 अगस्त को भारत के स्वतंत्रता दिवस को 'काला दिवस' के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है.भारत के आर्टिकल 370 पर लिए गए फैसले से बौखलाए पाकिस्तान ने कहा है कि वह भारत के इस कदम का मुकाबला करने के लिए सभी संभावित विकल्पों का इस्तेमाल करेगा. भारत को प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान इमरान खान ने कहा कि इस कदम से दो परमाणु संपन्न देशों के बीच संबंध और खराब होंगे. पाकिस्तान के अगले कदम पर भारत की पैनी नजर बनी हुई है.




