पंजाब: प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी झूठ की राजनीति करते हैं: प्रियंका गांधी

Advertisement

  • जब पूरा पंजाब देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए लड़ रहा था, उस वक्त संघ के लोग ब्रिटिश गर्वमेंट की चमचागिरी कर रहे थे
  • मोदी के शासन में रोजगार मिलने के बजाय रोजगार घटा
  • दिल्ली में देश भर के किसानों से मिलने के लिए पीएम पांच मिनट का समय नहीं निकला
  • खूब विदेश घूमे, अमेरिका,जापान, चीन और पाकिस्तान गये, अपने देश के लोगों के लिए इनके पास समय नहीं
बठिंडा:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ की राजनीति करते हैं.यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. ये लोग खुद का राष्ट्रवादी और अन्य सभी को देशद्रोही कहते हैं. प्रियंका मंगलवार को बठिंडा कांग्रेस की चुनावी रैली को संबोधित कर रही थी. प्रियंका ने पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी व आरएसएस पर जमकर हमले किये. प्रियंका ने पंजाबी में भाषण की शुरुआत करते हुए यहां आकर बहुत खुशी हुई. मेरा घरवाला पंजाबी है, हर मुसीबत दा सामना ओहनां ने मुस्करांदे होए कीता (हर मुसीबत का सामना उन्होंने मुस्कुराते हुए किया. प्रियंका बठिंडा में कांग्रेस कैडिडेट अमरिंदर सिंह राजा वंडिंग के पक्ष में रैली को संबोधित की. वंडिंग मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा से एमएलए हैं. वंडिग का अकाली दल कैंडिडेट सेंट्रल मिनिस्टर हरसिमरत कौर से मुकाबला है. यहां आम आदमी पार्टी ने एमएल बलजिंदर कौर को टिकट दिया है. प्रियंका ने कहा कि जब पूरा पंजाब देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए लड़ रहा था, उस वक्त आरएसएस (संघ) के लोग ब्रिटिश सरकार की चमचागिरी कर रहे थे. संघ के लोग कभी आजादी के आंदोलन में नहीं लड़े. पंजाब न हिंदू है न मुसलमान है. पंजाब हमेशा गुरुओं के नाम का है. अगर गुरुग्रंथ साहिब को पंजाब से जुदा किया तो पंजाब की आत्मा चली जायेगी. इन्हीं के साथियों ने गुरुग्रंथ साहिब का निरादर किया. आपने देखा बाबा नानक सरबत का भला बोला और उन्होंने अपने साथियों के साथ शुरू से मेरा-मेरा बोला.उन्होंने कहा कि मोदी का झूठ देश के सामने आ गया है. अगर आप मोदी का प्रचार सुनें तो आपके लगेगा देश में सत्तर वर्षों में कोई विकास नहीं हुआ.लेकिन, बठिंडा के लोगों को पता है कि इन सत्तर सालों में देश का कितना विकास हुआ. मोदी ने 2014 में कहा था 15 लाख रुपये आपके खाते में डालेंगे, लेकिन क्या किसी के खाते में आये, क्या किसानों की आय दोगुनी हुई. क्या लोगों को रोजगार मिला. मोदी के शासन में रोजगार मिलने के बजाय रोजगार घटा. [caption id="attachment_32973" align="alignnone" width="300"] सभा में उपस्थित भीड़.[/caption] उन्होंने कहा कि आज कर्ज के कारण 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की है. किसान को उपज का दाम नहीं मिला. खाद व बीज नहीं मिला. देशभर के क किसान दिल्ली आए पीएम से मिलने, लेकिन पीएम उनसे नहीं मिले। भले ही वह विदेश घूम आये. मोदी ने नोटबंदी से लोगों को परेशान किया. लोगों को कहा कि आप अपने देशभक्ति दिखाइये. एक भी कालाधन वापस नहीं आया.दिल्ली में देश भर के किसानों ने एक बात मांगी कि मिलने का समय दो, लेकिन पांच मिनट का समय नहीं निकला. खूब विदेश घूमे, अमेरिका,जापान, चीन और पाकिस्तान गये. पाकिस्तान में तो बिरयानी भी खाई, लेकिन अपने देश के लोगों के लिए इनके पास समय नहीं. पंजाब के किसान को मोदी ने नकारा.आज अगर पंजाब चिट्ठा की वजह से तड़प रहा तो यह इन्हीं की सरकारों की बदौलत है. राहुल ने यह मुद्दा तब उठाया जब किसी की हिम्मत नहीं थी, लेकिन तब इन्होंने उनका मजाक उड़ाया. कांग्रेस की राजनीति लोगों को गुमराह करने की राजनीति नहीं है. हम सबको को बनाने वाली जनता है. लोकतंत्र में जनता की शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है. किसी भी नेता से मजबूत जनता है. आप सब नेताओं से पूछिए कि आपके लिए वह क्या करने जा रहे हैं. प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस हर गरीब व्यक्ति को 72 हजार रुपये सालाना देगी. सीएम कैप्टन कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी जी का पहली रैली है. पंजाव के विकास, कांग्रेस की नीतियों व सरकार की कामकाज पर सीएम ने डिटेल प्रकाश डाला. मिनिस्टर नवजोत सिंह सिद्धू ने बादल परिवार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा, मैं नवजोत सिंह सिद्धू शपथ लेता हूं कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों और नशे से पंजाब के नौजवानों को बर्बाद करने वालों को सजा दिलाऊंगा, नहीं तो राजनीति छोड़ दूंगा.