रांची: सुषमा स्वराज की श्रद्धांजलि सभा में सीएम रघुवर दास हुए भावुक, भर आयी आंखे
सीएम रघुवर दास गुरुवार को झारखंड बीजेपी हेडक्वार्टर में आयोजित पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज की श्रद्धांजलि सभा में भावुक हो गये.सुषमा स्वराज की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठने के बाद अपने आप को रोक नहीं सके और उनकी आंखें भर आयी.
सीएम ने श्रद्धांजलि सभा समारोह में मौजूद लोगों के बीच कहा कि लोगों की सेवा में सुषमा दीदी ने अपना जीवन समर्पित कर दिया.हम इसी राह पर चलकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं. वे महिलाओं के लिए एक प्रेरणा थीं.वो सरकार के मानवीय मूल्यों की वाहक थीं.
[caption id="attachment_36701" align="alignnone" width="300"]
बीजेपी ऑफिस में श्रद्धांजलि सभा.[/caption]
सीएम ने कहा कि सुषमा दीदी ट्विटर के जरिये जन समस्याओं का समाधान करती थीं. छोटी से छोटी समस्या हो या बड़ी से बड़ी, त्वरित कार्रवाई के लिए सक्रिय हो जाती थीं और उसका समाधान करके ही चैन लेती थीं।.उन्होंने एक वाक्ये का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने उनसे झारखंड में विदेश मंत्रालय का ऑफिस खोलने का आग्रह किया था. इस पर उन्होंने राज्य की जरूरतों को समझते हुए तुरंत स्वीकृति दे दी थी.
उन्होंने मेरे मुख्यमंत्री बनने पर कहा था कि झारखंड को आगे लेकर बढ़ो, विकास करो. सीएम ने कहा कि झारखंड के कामगारों को विदेश में दिक्कत होती थी तो मैं उन्हें फोन करता था. वो मुझे आश्वस्त करती थीं और तुरंत सक्रिय हो जाती थीं. कुछ ही घंटों में परिणाम हमारे सामने होता था.बीजेपीप्रदेश कार्यालय में मौजूद लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर सीएम के अलावा राज्य सभा सांसद महेश पोद्दार, मंत्री सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल समेत प्रदेश बीजेपी के कई विधायक, पदाधिकारी व नेता उपस्थित थे.




