धमाकेदार कमाई का तूफान! ‘धुरंधर 2’ ने 23वें दिन भी बरसाए करोड़, 1000 करोड़ क्लब पार कर बनी रिकॉर्ड मशीन
रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। 23वें दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 1000 करोड़ क्लब पार कर लिया है। जानिए पूरी रिपोर्ट।
मुंबई (Threesocieties.com Desk): Dhurandhar 2 बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बन चुकी है। Ranveer Singh स्टारर यह स्पाई थ्रिलर रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी धमाकेदार कमाई कर रही है। फिल्म की रफ्तार ऐसी है कि चौथे वीकेंड तक भी यह करोड़ों का कारोबार कर रही है और नए रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें: झारखंड में 28 करोड़ का ‘ट्रेजरी स्कैम’: तीन पुलिस कांस्टेबल समेत 5 जेल, जांच अब 4 जिलों में फैली
23वें दिन भी करोड़ों की कमाई
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 23वें दिन करीब 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 102 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग करने वाली स्पाई थ्रिलर ने तीन दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं यह फिल्म इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
इंडिया नेट कलेक्शन: 1053.16 करोड़ रुपये
इंडिया ग्रॉस कलेक्शन: 1260.82 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते बाद भी इस तरह की कमाई करना साफ दर्शाता है कि फिल्म का क्रेज अभी खत्म होने वाला नहीं है।
वर्ल्डवाइड भी बजा डंका
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में भी फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन: 1680 करोड़ रुपये हो चुका है। अब फिल्म की नजर Dangal के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर है, जो अभी भी वर्ल्डवाइड कमाई में नंबर 1 बनी हुई है।
ओपनिंग से ही बनाया दबदबा
फिल्म ने रिलीज के दिन ही 102 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग की थी और महज तीन दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इसके बाद से यह लगातार बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है।
फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी
Aditya Dhar के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं— Ranveer Singh, Sanjay Dutt, R. Madhavan,Rakesh Bedi व Sara Arjun। यह फिल्म 2025 में आई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
क्या ‘दंगल’ का रिकॉर्ड टूटेगा?
जिस रफ्तार से ‘धुरंधर 2’ आगे बढ़ रही है, उसे देखकर साफ है कि यह जल्द ही कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है—क्या यह फिल्म ‘दंगल’ को पीछे छोड़कर नंबर 1 बन पाएगी? फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा जारी है और आने वाले दिनों में इसके आंकड़े और भी चौंकाने वाले हो सकते हैं।






