Andra Pradesh: नेल्लोर में चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़, सात TDP कार्यकर्ताओं की मौत

आंध्र प्रदेश के एक्स सीएम और तेलुगू देशम पार्टी लीडर एन चंद्रबाबू नायडू की नेल्लोर जिले के कंदुकुरु में आयोजित एक जनसभा में बुधवार की शाम भगदड़ मच गई। इस दौरान टीडीपी के सात कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। 

Andra Pradesh: नेल्लोर में चंद्रबाबू नायडू की जनसभा में भगदड़, सात TDP कार्यकर्ताओं की मौत

Advertisement

अमरावती। आंध्र प्रदेश के एक्स सीएम और तेलुगू देशम पार्टी लीडर एन चंद्रबाबू नायडू की नेल्लोर जिले के कंदुकुरु में आयोजित एक जनसभा में बुधवार की शाम भगदड़ मच गई। इस दौरान टीडीपी के सात कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें:शीजान के करीब आते ही हिजाब पहनने लगी थी तुनिषा, पुलिस ने 250 वॉट्सऐप चैट खंगाला

आर्थिक सहायता का ऐलान
बताया जाता है कि कंदुकुरु में आयोजित जनसभा में भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच धक्का-मुक्की हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। भगदड़ मचने के तत्काल बाद चंद्रबाबू नायडू ने जनसभा को रद्द कर दिया। चंद्रबाबू नायडू में भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी नेताओं से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा।