चतरा: टीपीसी सब जोनल कमांडर समेत सात उग्रवादी अरेस्ट,अमेरिकन स्टेनगन समेत कई आर्म्स बरामद

चतरा पुलिस को टीपीसी उग्रवादी संगठन के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने टूटकी जंगल से टीपीसी उग्रवादी संगठन के सबजोनल कमांडर रामराज रजक समेत सात उग्रवादियों को अरेस्ट किया है। इन उग्रवादियों में सब जोनल कमांडर रामराज रजक, उमेश कुमार, गणेश कुमार महतो, होरिल भुईयां राहुल कुमार, श्याम उरांव और दिलीप कुमार शामिल हैं।

चतरा: टीपीसी सब जोनल कमांडर समेत सात उग्रवादी अरेस्ट,अमेरिकन स्टेनगन समेत कई आर्म्स बरामद

Advertisement

चतरा। टीपीसी उग्रवादी संगठन के खिलाफ चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ अशोक रविदास के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने टूटकी जंगल से टीपीसी उग्रवादी संगठन के सबजोनल कमांडर रामराज रजक समेत सात उग्रवादियों को अरेस्ट किया है। इन उग्रवादियों में सब जोनल कमांडर रामराज रजक, उमेश कुमार, गणेश कुमार महतो, होरिल भुईयां राहुल कुमार, श्याम उरांव और दिलीप कुमार शामिल हैं।

चाईबासा: पीएलएफआई के नाम पर रंगदारी मांगने वाले छह क्रिमिनल अरेस्ट, आर्म्स व कारतूस बरामद

लेवी वसूलने की प्लान बना रहे थे उग्रवादी
पुलिस द्वारा अरेस्ट किये गये उग्रवादियों के पास से एम-1 गैंड राइफल, एक एसएलआर, एक अमेरिकी स्टेनगन, एक बंदूक, देशी कट्टा, 105 कारतूस समेत कई अन्य सामान बरामद हुआ है। एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर रामराज रजक अपने दस्ता के अन्य सदस्यों के साथ लेवी वसूलने की योजना बना रहे हैं। एसपी के निर्देश पर सिमरिया एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। इस टीम में सीआरपीएफ के 20 जवानों को शामिल किया गया था।

पुलिस  टीम ने टूटकी जंगल में रेड चलाया। इसी दौरान पुलिस की टीम को देखकर एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा।  पुलिस की टीम द्वारा उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम टीपीसी सब जोनल कमांडर रामराज रजक बताया। रामराज ने पुलिस को बताया कि 1997 से 2010 तक वह भाकपा माओवादी में सब जोनल कमांडर के पद पर था। वर्ष 2015 में टीपीसी एरिया कमांडर के रूप में जुड़े और बाद में सब जोनल कमांडर अविनाश के जेल जाने के बाद उन्हें सब जोनल कमांडर बनाया गया। रामराज के निशानदेही पर छह अन्य लोगों को भी अरेस्ट किया गया। रामराज रजक के खिलाफ जिले के अलग-अलग पुलिस स्टेशन और बिहार के दो पुलिस स्टेशन आठ  मामले दर्ज हैं।