धनबाद: गया पुल अंडरपास के समानांतर एक और अंडरपास के निर्माण को मंजूरी

कोयला राजधानी धनबाद टाउन के श्रमिक चौक से  बैंक मोड़ को जाने वाली गया पुल अंडरपास के समानांतर एक और अंडरपास के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड सरकार द्वारा गया पुल के चौड़ीकरण के लिए बहुप्रतीक्षित समानांतर के नये अंडरपास निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस पर 23.84 करोड़ की लागत आयेगी।

धनबाद: गया पुल अंडरपास के समानांतर एक और अंडरपास के निर्माण को मंजूरी

Advertisement

धनबाद। कोयला राजधानी धनबाद टाउन के श्रमिक चौक से  बैंक मोड़ को जाने वाली गया पुल अंडरपास के समानांतर एक और अंडरपास के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। झारखंड सरकार द्वारा गया पुल के चौड़ीकरण के लिए बहुप्रतीक्षित समानांतर के नये अंडरपास निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस पर 23.84 करोड़ की लागत आयेगी।

यह भी पढ़ें: धनबाद: CIMFR में प्राइवेट वाहनों के टेंडर पर डायरेक्टर ने लगाई रोक एजेंसी को पेमेंट में गड़बड़ी का आरोप


गया पुल अंडरपास के समानांतर एक और अंडरपासके निर्माण के लिए  23.84 करोड़ व श्रमिक चौक से सिटी सेंटर - बरवाअड्डा 8.9 किमी0 रोड की मरम्मति के लिए 24.08 करोड़ की राशि की की डीएमएफटी से स्वीकृति दी गयी है। नये अंडरपास में कुल लागत 23,84,81,900 रुपये आयेगी। वहीं बरवाअड्डा सड़क की मरम्मत पर 24.08,35,600 खर्च किये जायेंगे।

इस आदेश को लेकर सरकार के संयुक्त सचिव पथ निर्माण विभाग ने झारखंड के प्रधान महालेखाकार को पत्र लिखा है। वहीं इससे संबंधित निर्णय की जानकारी डीसी संदीप सिंह ने पत्र को ट्विट कर दी है।