धनबाद: कोल बिजनसमैन जेल भेजे गये, राकेश ओझा प्रकरण में कसा शिकंजा

धनबाद पुलिस ने कोल बिजनसमैन परमेश्वर नाथ राय उर्फ मैनेजर राय मैनेजर राय को मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।  

धनबाद: कोल बिजनसमैन जेल भेजे गये, राकेश ओझा प्रकरण में कसा शिकंजा

Advertisement

धनबाद। पुलिस ने कोल बिजनसमैन परमेश्वर नाथ राय उर्फ मैनेजर राय मैनेजर राय को मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया है।  

यह भी पढ़ें:मनी लाउंड्रिंग केस: पूजा सिंघल, अभिषेक झा समेत सात के खिलाफ ईडी कोर्ट ने लिया संज्ञान, चार के खिलाफ समन जारी

बिजनसमैन राकेश ओझा ने जून महीने में गोविंदपुर पुलिस स्टेशन में निजी न्यूज चैनल के मालिक अरूप चटर्जी और कोल कारोबारी मैनेजर राय के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया था। पुलिस ने कोर्ट से मैनेजर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट प्राप्त कर लिया था। पुलिस सोमवार की देर रात बराकर के एक होटल से मैनेजर राय को अरेस्ट की। वहां से गोविंदपुर पुलिस स्टेशन  लाया गया। 

गोविंदपुर पुलिस आवश्यक कागजी कार्रवाई कर मैनेजर राय को कोर्ट में पेशी की। कोर्ट के आदेश पर मैनेजर को ज्यूडिशियल कस्टडी मेंजेल भेज दिया गया। पुलिस उनकी पुराने केस की कुंडली खंगाल रही है।इससे इसे पहले पहले पुलिस ने इसी मामले में एक अरुप चटर्जी को अरेस्ट किया था। अरूप को रविवार को जेल भेजा गया था। इस मामले में मंगलवार को अरुप को हाईकोर्ट से बेल मिल गयी है।