धनबाद: चिरकुंडा में झंडोतोलन के दौरान कांग्रेस लीडर अनवर अंसारी की हर्ट अटैक से मौत

चिरकुंडा में शहीद चौक पर ध्वजारोहण के दौरान चिरकुंडा नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनवर अंसारी की हर्ट अटैक से मौत हो गयी। 

धनबाद: चिरकुंडा में झंडोतोलन के दौरान कांग्रेस लीडर अनवर अंसारी की हर्ट अटैक से मौत
अनवर अंसारी (फाइल फोटो)।

Advertisement

धनबाद। चिरकुंडा में शहीद चौक पर ध्वजारोहण के दौरान चिरकुंडा नगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनवर अंसारी की हर्ट अटैक से मौत हो गयी। 

चिरकुंडा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनवर अंसारी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीद चौक पर झंडा फहराने पहुंचे थे। समारोह में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। अनवर ने झंडारोहण कर राष्ट्रीय गान पर झंडे को सलामी भी दी। राष्ट्रीय गान जैसे ही समाप्त हुआ अनवर अंसारी बेहोश होकर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें चिरकुंडा के एक प्राइवेट हॉस्पीटल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनवर अंसारी एक एलआईसी एजेंट भी थे।

मौत का कारण हार्ट अटैक होना बताया जा रहा है। अनवर अंसारी की अचानक मौत हो जाने से कांग्रेसियों में शोक की लहर है। कांग्रेसी एवं राजद के नेताओं ने अनवर के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।