धनबाद: गोमो में स्क्रैप घोटाला मामले में FIR, तीन सस्पेंड, RPF सब इंस्पेक्टर व रेलवे इंजीनियर अरेस्ट

रेलवे के गोमो विद्युत लोको शेड में हुए स्क्रैप घोटाले मामले में रेलवे की सीआइबी ने एफआइआर दर्ज किया है। सीआइबी ने मामले में गोमो के आरपीएफ सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर-स्टोर लखन लाल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। 

धनबाद: गोमो में स्क्रैप घोटाला मामले में  FIR, तीन सस्पेंड, RPF सब इंस्पेक्टर व रेलवे इंजीनियर अरेस्ट

Advertisement

धनबाद। रेलवे के गोमो विद्युत लोको शेड में हुए स्क्रैप घोटाले मामले में रेलवे की सीआइबी ने एफआइआर दर्ज किया है। सीआइबी ने मामले में गोमो के आरपीएफ सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर-स्टोर लखन लाल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। 
वहीं रेलवे ने मामले में  दोषी पाये गये तीनों कस्टोडियन गोमो के आरपीएफ सब इंस्पेक्टर रोशन कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर-स्टोर लखन लाल और स्क्रैप इंचार्ज रवींद्र रजक को सस्पेंड कर दिया है। रेलवे अपने गोदामों को कबाड़ मुक्त कर रही है। लंबे समय से गोदामों में पड़े स्क्रैप बेचकर करोड़ों की आमदनी अर्जित की जा रही है। गोमो के विद्युत लोको शेड से 20 अक्तूबर को दो ट्रकों में भरकर भेजे गये स्क्रैप में गड़बड़ी पकड़ी गई। चुपके से रात में दो ट्रकों में भर कर शेड से ट्रकों को बाहर भेज दिया गया।
 रेलवे की सीआइबी ने दोनों ट्रकों को तोपचांची-राजगंज हाईवे पर पीछा कर पकड़ा गया। जब्त ट्रक वापस गोमो लाया गया जहां स्क्रैप का वजन कराने पर निर्धारित वजन से 13 टन से अधिक मिला। मामले की जांच असिस्टेंट कमांडेंट धनबाद को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाये गये आरपीएफ सब इंस्पेक्टर और रेल स्टाफ के खिलाफ एफआ्इआर दर्ज कराई गई।