धनबाद: सिंदरी से जल्द खत्म होगा रावण राज:ढुल्लू महतो

बाघमारा एमएलए  ढुल्लू महतो ने कहा है कि सिन्दरी से रावण राज का जल्द खात्मा होगा। हर्ल व एसीसी मैनेजमेंट को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों को सुविधा दें।

धनबाद: सिंदरी से जल्द खत्म होगा रावण राज:ढुल्लू महतो

Advertisement

धनबाद। बाघमारा एमएलए  ढुल्लू महतो ने कहा है कि सिन्दरी से रावण राज का जल्द खात्मा होगा। हर्ल व एसीसी मैनेजमेंट को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूरों को सुविधा दें। अब रावण राज समाप्त होगा। ढुल्लू सोमवार को  एसीसी सिमेंट फैक्ट्री के समीप झारखंड विकास श्रमिक संघ व नशा उन्मूलन महिला समिति सह टाइगर फोर्स सिन्दरी के द्वारा आयोजित आमसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सिन्दरी तो क्या इस क्षेत्र में झाविश्रसं को कोई नहीं रोक सकता है। उन्होंने दूसरे नेताओं को भी आग्रह किया कि मजदूरों का साथ दिजिए, ढुल्लू महतो नहीं आयेगा। ढुल्लू ने कहा कि बाघमारा माफिया मुक्त हुआ है, धनबाद को भी माफिया मुक्त कर देंगे। उन्होंने कहा कि सिंदरी में कॉलोनी व इसके आसपास के लोग धूल और गंदगी झेलेंगे। सुविधा व रोजगार नहीं मिलेगी अब ऐसा नहीं चलेगा।  बाहर से आकर मजदूर किसी भी फैक्ट्री में काम नहीं करेंगे। लोकल लोगों को रोजगार देना होगा। जेल जाना पड़े तो मजदूरों के लिए एक सौ बार जेल जायेंगे। यहां के गरीब के लिए अधिकार दिलाने का काम करते रहेंगे।  उन्होंने हर्ल व एसीसी मैनेजमेंट को चेतावनी देते हुए कहा कि मजदूर विरोधी गलत नीति नहीं चलने देंगे। कानून के दायरे में रहते हुए कार्य करेंगे। विशाल आंदोलन करेंगे।

टाइगर फोर्स जिलाध्यक्ष धर्मजीत सिंह ने कहा कि लोकल मजदूरों को हक नहीं मिलेगा तब तक सीमेंट बाहर नहीं जाने देंगे।मौके पर टिंकू महतो,सुंदरी देवी, राजकुमार यादव, टिंकू महतो, संजू महतो, रजनीश महतो, प्रदीप महतो, सपन बनर्जी, भुतका यादव सहित लगभग हजारों की संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित थे।