धनबाद: शक्ति मंदिर में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए लोहड़ी पर्व मनाया गया

शक्ति मंदिर में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए बुधवार की रात लोहड़ी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में सिर्फ़ कमिटी के सदस्य, आजीवन सदस्य और सेवादार उपस्थित हुए। सभी ने मास्क लगाकर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन किया। 

धनबाद: शक्ति  मंदिर में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए लोहड़ी पर्व मनाया गया

Advertisement

धनबाद। शक्ति मंदिर में कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करते हुए बुधवार की रात लोहड़ी पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में सिर्फ़ कमिटी के सदस्य, आजीवन सदस्य और सेवादार उपस्थित हुए। सभी ने मास्क लगाकर सोशल डिस्टैंसिंग का पालन किया। 

इससे पूर्व प्रत्येक वर्ष लोहड़ी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते थे। इस बार सरकारी गाइडलाइन्स को देखते हुए सीमित संख्या में लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।इसके लिए मंदिर कमिटी के सदस्यों ने भक्तों से खेद प्रकट करते हुए कहा कि करोनाकाल से बाहर निकलने के बाद पुनः धूमधाम से उसी साज सज्जा से, सभी भक्तों की उपस्थिति से हर्षोल्लास के साथ पर्व त्यौहार मनाया जायेगा। 

अध्यक्ष एसपी सोंधी, सचिव अरुण भण्डारी, उपाध्यक्ष सोमनाथ पुर्ती, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ठक्कर, अशोक भसीन, साकेत साहनी, अनिलदत्त बाली, प्रबंधक ब्रजेश मिश्र, सह प्रबंधक गौरव अरोड़ा, सेवादार प्रमोद सिंह, मिथिलेश कुमार, पवन कुमार एवं अन्य सेवादार व स्टाफ उपस्थित थे