धनबाद: पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मथुरा महतो ने झंडोत्तोलन किया

पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 72 वे गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। टुंडी एमएलए सह स्कूल से चेयरमैन के मथुरा प्रसाद महतो ने झंडोत्तोलन किया।

धनबाद: पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल में मथुरा महतो ने  झंडोत्तोलन किया

Advertisement

धनबाद। पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल बांस कपुरिया, भेलाटांड़ में 72 वे गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। टुंडी एमएलए सह स्कूल से चेयरमैन के मथुरा प्रसाद महतो ने झंडोत्तोलन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलए ने देश में युवा की भूमिका पर विशेष जोर दिया । उन्होंने कहा कि संविधान की निर्माण में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के योगदान के कारण ही सभी लोगो को समानता का अधिकार मिला है। 
बच्चो ने गणतंत्र दिवस पर वर्चुअल हिंदी अंग्रेज़ी में भाषण, देशभक्ति कविता आदि का प्रदशर्न किया। मंच संचालन प्राचार्य रूपेश कुमार ने किया। डायरेक्टर दिनेश कुमार महतो ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका पूनम, उत्तम, वैभवी, ककुली, सुखेंदु, निर्मल, प्रकाश, पुष्पा तिवारी, शिल्पा, चित्रा, पिंटू, संपा, स्नेहा,  विभास समेत अन्य उपस्थित थे।