धनबाद: अनाथ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, R Launch Salon ने किया फ्री हेयरकट—हर महीने मिलेगी यह खास सेवा

धनबाद के पूर्वी टुंडी स्थित पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल अनाथ विद्यालय में R Launch Salon द्वारा बच्चों का निशुल्क हेयरकट किया गया। अब हर महीने मिलेगी यह सेवा।

धनबाद: अनाथ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान, R Launch Salon ने किया फ्री हेयरकट—हर महीने मिलेगी यह खास सेवा
अनाथ बच्चों के चेहरे पर मुस्कान।

धनबाद(Threesocieties.com Desk):धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत पोखरिया स्थित पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल आवासीय अनाथ विद्यालय में रविवार को सेवा और संवेदना की एक मिसाल देखने को मिली। R Launch Salon की टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं का निशुल्क हेयरकट किया, जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे।

यह भी पढ़ें: पेमिया ऋषिकेश मेमोरियल अनाथ विद्यालय में लगा फ्री मेडिकल कैंप, बच्चों को बांटी गई किताबें और खेल सामग्री

इस सामाजिक पहल में R Launch Salon ग्रुप के डायरेक्टर राकेश यादव खुद शामिल हुए और उन्होंने अपने हाथों से बच्चों के बाल काटे। उनके साथ बिरजू ठाकुर समेत अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी इस सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

MLA मथुरा प्रसाद महतो की पहल पर पहुंची टीम

बताया गया कि इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मंत्री सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की पहल पर किया गया। उनके प्रयास से R Launch Salon की टीम अनाथालय पहुंची और बच्चों को यह विशेष सुविधा प्रदान की।

हर महीने मिलेगी मुफ्त हेयरकट सेवा

R Launch Salon के डायरेक्टर राकेश यादव ने बताया कि उनकी टीम समाज सेवा और पुण्य के उद्देश्य से यहां आई है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि अब हर महीने उनकी टीम यहां आकर बच्चों का हेयरकट करेगी।

बच्चों में दिखी खुशी

निशुल्क हेयरकट पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। साफ-सुथरे और नए लुक के साथ बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस पहल की सराहना की और R Launch Salon टीम का आभार जताया।