दरभंगा में डॉक्टर के घर खौफनाक डकैती: बहू के बाल काटे, इंजेक्शन देकर किया बेहोश, 5 लाख के गहने लूटे

Bihar Darbhanga Crime News: दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के घर भीषण डकैती हुई। बदमाशों ने डॉक्टर की पुत्रवधू को बंधक बनाकर मारपीट की, बाल काटे, इंजेक्शन देकर बेहोश किया और करीब 5 लाख रुपये के गहने व 35 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

दरभंगा में डॉक्टर के घर खौफनाक डकैती: बहू के बाल काटे, इंजेक्शन देकर किया बेहोश, 5 लाख के गहने लूटे
टीवी की आवाज तेज कर डॉक्टर की बहू को बनाया बंधक।

      Highlights:

  • डॉक्टर के घर में छत के रास्ते घुसे पांच हथियारबंद बदमाश
  • डॉक्टर की पुत्रवधू को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट की
  • बाल काटेए हाथ.पांव बांधे और इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया
  • टीवी की आवाज तेज कर वारदात को दिया अंजाम
  • करीब 5 लाख रुपये के सोने.चांदी के गहने और 35 हजार रुपये नकद लूटे
  • एफएसएल टीम जांच में जुटीए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

दरभंगा (Threesocieties.com Desk):बिहार के दरभंगा जिले में गुरुवार की देर शाम एक ऐसी सनसनीखेज डकैती हुई जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव स्थित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉण् पवन मिश्रा के घर में पांच बदमाश छत के रास्ते घुस गए और घर में अकेली मौजूद उनकी 22 वर्षीय छोटी पुत्रवधू करिश्मा देवी को बंधक बनाकर अमानवीय अत्याचार किया।

यह भी पढ़ें: झारखंड में 99,639 करोड़ का निवेश, जिंदल-टाटा समेत 14 बड़ी कंपनियों से डील, CM हेमंत ने पेश किया 'नया विजन'

घटना के समय करिश्मा देवी अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ घर में अकेली थीं। बदमाशों ने पहले उन्हें दबोचाए फिर मारपीट कीए हाथ.पांव बांध दिए और घर में घसीटते हुए उनके बाल काट दिए। आरोप है कि अपराधियों ने उनकी पीठ में इंजेक्शन लगायाए जिससे वह बेहोश हो गईं। इस दौरान मासूम बच्ची भी घर में मौजूद थी।

टीवी की आवाज तेज कर दिया वारदात को अंजाम

वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने घर का टीवी तेज आवाज में चला दियाए ताकि महिला की चीख.पुकार और शोर बाहर तक न पहुंच सके। लगभग 20 मिनट तक अपराधी आराम से घर के तीन कमरों में तांडव मचाते रहे। इसके बाद उन्होंने दो गोदरेज अलमारियों के ताले तोड़े और करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने.चांदी के जेवरात तथा 35 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

ये सामान लेकर फरार हुए बदमाश

पीड़ित परिवार के अनुसार बदमाश मंगलसूत्रए सोने की चेनए अंगूठियांए झुमकेए नथियाए टीकाए पायलए बिछियाए कान के आभूषणए चाबी रिंग सहित कई कीमती गहने अपने साथ ले गए। नकदी भी अलमारी से निकाल ली गई।

एक घंटे बाद पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। बहादुरपुर थाना प्रभारी प्रसुनजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब ;एफएसएलद्ध की टीम को भी बुलाया गयाए जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।

अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल करिश्मा देवी को गंभीर हालत में दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ;डीएमसीएचद्ध में भर्ती कराया गयाए जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एफएसएल टीम की रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया है।

घटना के बाद डरहार गांव सहित पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। यह वारदात एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करती है।