झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 88 अफसरों का तबादला, कई जिलों में बदले SDO-BDO और CO
झारखंड सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। नई सूची में SDO, BDO, CO, ADM और नगर निकायों के अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है। जानिए किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी।
HighLights
- कार्मिक विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर और पोस्टिंग सूची
- धनबाद में अरविंद कुमार ओझा को एडीएम (विधि-व्यवस्था) बनाया गया
- प्रदीप कुमार शुक्ला बने धनबाद के अपर समाहर्ता
- रतन कुमार सिंह को एसओआर, धनबाद की जिम्मेवारी
रांची (Threesocieties.com Desk): झारखंड सरकार ने राज्य प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दो आईएस अफसर व राज्य प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का तबादला और नई पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), अंचल अधिकारी (CO), अपर समाहर्ता (ADM), नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार में बढ़ा विवाद: खान सर पर हत्या की साजिश का आरोप, FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे रौशन आनंद
सरकार के इस फैसले के बाद कई जिलों में प्रशासनिक समीकरण बदल गए हैं। वहीं कई अधिकारियों को दोहरी जिम्मेदारी देते हुए बीडीओ के साथ-साथ सीओ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आइएएस अफसर, रंजीत कुमार लाल जो प्रबंध निदेशक, झारखण्ड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थापित थे, उन्हें नगर आयुक्त, मेदिनीनगर नगर निगम की नई जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं अनुमण्डल पदाधिकारी, मेदिनीनगर सदर (पलामू) के पद पर पदस्थापित सुलोचना मीना को नगर आयुक्त, देवघर नगर निगम के पद पर तैनात किया गया है।
यह भी पढ़ें: बिहार:खान सर का हो नार्को टेस्ट, मुझे जेल भेजने में खर्च किए करोड़ों : बेल पर छूटते ही रौशन आनंद के 10 बड़े आरोप
अधिकारियों के नाम - पद
अजय कुमार तिर्की – एसओआर, रांची
अब्दुशसमत – उप नगर आयुक्त, गिरिडीह
एजाज अनवर – नगर आयुक्त, आदित्यपुर
विजय सिंह बिरूआ – नगर आयुक्त, गिरिडीह
विनोद कुमार – अपर नगर आयुक्त, मेदिनीनगर
प्रदीप कुमार – अपर नगर आयुक्त, हजारीबाग
सौरभ प्रसाद – जिला पंचायती राज पदाधिकारी, गढ़वा
विजय वर्मा – उप नगर आयुक्त, मानगो
कुमुदनी टुटू – उप निर्वाचन पदाधिकारी
ललन कुमार – उप निर्वाचन पदाधिकारी
योगेंद्र प्रसाद – नगर आयुक्त, जमशेदपुर
रविंद्र गगराई – आयुक्त के सचिव, रांची प्रमंडल
रोहित सिन्हा – आयुक्त के सचिव, पलामू प्रमंडल
रजनीश कुमार – अपर नगर आयुक्त, देवघर
अमित कुमार – अपर नगर आयुक्त, आदित्यपुर
प्रशांत कुमार लायक – उप निर्वाचन पदाधिकारी
लक्ष्मी नारायण किशोर – उप निर्वाचन पदाधिकारी
राकेश कुमार – उप सचिव, लोक सेवा आयोग
अरविंद कुमार ओझा – एडीएम, विधि व्यवस्था, धनबाद
रतन कुमार सिंह – एसओआर, धनबाद
विजय कुमार सोनी – उप निर्वाचन पदाधिकारी
प्रदीप कुमार शुक्ला – अपर समाहर्ता, धनबाद
राजेश कुमार – निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन, जमशेदपुर
मनीषा वत्स – उप निर्वाचन पदाधिकारी
सागरी बराल – उप निर्वाचन पदाधिकारी
केवल कृष्ण अग्रवाल – प्रशासी पदाधिकारी, एनआरएचएम, नामकुम
कौशल कुमार – एसडीओ, दुमका
विजय कुमार – अपर समाहर्ता, साहेबगंज
पारूल सिंह – उप निर्वाचन पदाधिकारी
गुंजन कुमारी सिन्हा – उप निर्वाचन पदाधिकारी
रवि प्रकाश – आयुक्त के सचिव, दुमका
पायल राज – उप निर्वाचन पदाधिकारी
मुकेश मछुआ – एडीएम विधि-व्यवस्था, जमशेदपुर
सुधीर कुमार – उप नरीक्षा नियंत्रक, जेपीएससी
संजय कुमार – उप निर्वाचन पदाधिकारी
विपिन कुमार दुबे – उप निर्वाचन पादधिकारी
मुजाहिद अंसारी – उप निर्वाचन पदाधिकारी
कयूम अंसारी – उप निर्वाचन पदाधिकारी
रविंद्र कुमार – उप निर्वाचन पदाधिकारी
राजेश डुंगडुंग – जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जमशेदपुर
संजय पांडेय – एसडीओ, मेदिनीनगर
रविशंकर – जिला आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका
कुमार मयंक भूषण – एसडीओ, गढ़वा
राकेश कुमार श्रीवास्तव – बीडीओ, रातू, रांची
गुलजार अंजुम – बीडीओ, अड़की, खूंटी
अभिषेक कुमार – बीडीओ सह सीओ, आनंदपुर, चाईबासा
कुमुद कुमार झा – उप निर्वाचन पदाधिकारी
विजय कुमार-एक – बीडीओ सह सीओ, सतबरवा, पलामू
सुशांत कुमार मुखर्जी – जिला पंचायती राज पदाधिकारी, धनबाद
मो असलम – बीडीओ सह सीओ, संगमा, गढ़वा
आशीष कुमार मंडल – सीओ, उधवा, साहेबगंज
समीर कच्छप – सीओ, रनिया, खूंटी
राजीव कुमार मिश्र – उप नगर आयुक्त, मानगो, जमशेदपुर
प्रवीण कुमार सिंह – बीडीओ सह सीओ, बड़डीहा, गढ़वा
आशीष कुमार – सीओ, पाटन, पलामू
मधुश्री मिश्रा – बीडीओ, विष्णुगढ़, हजारीबाग
हरीशचंद्र मुंडा – बीडीओ सह सीओ, तरहसी, पलामू
अमित कुमार श्रीवास्तव – बीडीओ सह सीओ, सरायकेला
सुमन कुमार सौरभ – बीडीओ सह सीओ, बरकट्ठा, हजारीबाग
अरविंद देवाशीष टोप्पो – बीडीओ सह सीओ, बिशुनपुर, गुमला
शफी आलम – सीओ, बेंगाबाद, गिरिडीह
सत्यम कुमार – सीओ, चैनपुर, गुमला
प्रताप मिंज – बीडीओ सह सीओ, डंडा, गढ़वा
अनिल कुमार मिंज – बीडीओ, तमाड़, रांची
एजाज हुसैन अंसारी – बीडीओ, करमाटांड, जामताड़ा
अनंत कुमार झा – सीओ, इचाक, हजारीबाग
पार्थ नंदन – बीडीओ सह सीओ, पालाजोरी, देवघर
अमित कुमार झा – सीओ, टाटीझरिया, हजारीबाग
सुदिप्त राज – सीओ, अरगोड़ा, रांची
रविंद्र कुमार ठाकुर – कार्यपालक दंडाधिकारी, धालभूम, जमशेदपुर
अंजली मेहता – बीडीओ सह सीओ, पड़वा, पलामू
नुपुर कुमारी – बीडीओ, तोपचांची, धनबाद
हरिनाथ महतो – बीडीओ, दुमका सदर, दुमका
धीरेंद्र टुटी – बीडीओ सह सीओ, इटकी, रांची
ओम प्रकाश बड़ाईक – सीओ, गांडेय, गिरिडीह
आमिर हमजा – कार्यपालक दंडाधिकारी, सिमडेगा
ओम प्रियदर्शी गुप्ता – सीओ, गढ़वा सदर, गढ़वा
अनुरंजन झा – बीडीओ, धुड़की, गढ़वा
कमलेश कुमार दास – बीडीओ, नारायणपुर, जामताड़ा
मो हुसैन – कार्यपालक दंडाधिकारी, गढ़वा
विपिन चंद्र विश्वास – सीओ, केरेडारी, हजारीबाग
अंबिका कुमारी – बीडीओ, जगन्नाथपुर, चाईबासा
राजीव कुमार – बीडीओ, बड़गड़, गढ़वा
पवन कुमार – सीओ, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़
रविकांत शर्मा – बीडीओ सह सीओ, अल्बर्ट एक्क, गुमला
मरवाड़ी साहू – बीडीओ, रामगढ़
धर्मेंद्र कुमार दुबे – सीओ, धनवार, गिरिडीह
यशवंत कुमार सिन्हा – सीओ, गोविंदपुर, धनबाद
अरगोड़ा के नए सीओ बने सुदिप्त राज
राजधानी रांची के महत्वपूर्ण अंचल अरगोड़ा में सुदिप्त राज को नया अंचल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं राकेश कुमार को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में उप सचिव बनाया गया है। धनबाद में अरविंद कुमार ओझा को एडीएम (विधि-व्यवस्था) की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर निकायों में भी बड़ा बदलाव
राज्य सरकार ने शहरी निकायों में भी बड़े पैमाने पर बदलाव किया है। एजाज अनवर को आदित्यपुर नगर निगम का नगर आयुक्त, विजय सिंह बिरूआ को गिरिडीह नगर आयुक्त तथा योगेंद्र प्रसाद को जमशेदपुर नगर आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा कई नगर निगमों में अपर नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त स्तर पर भी नई तैनाती की गई है।
कई जिलों को मिले नए एसडीओ
तबादला सूची में कई जिलों के अनुमंडल पदाधिकारियों की भी नई नियुक्ति की गई है। कौशल कुमार को दुमका, संजय पांडेय को मेदिनीनगर तथा कुमार मयंक भूषण को गढ़वा का एसडीओ बनाया गया है। इससे संबंधित जिलों में प्रशासनिक कार्यों की नई दिशा तय होने की उम्मीद है।






