देशभर में अदालतों और संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देनेवाला गिरफ्तार,पुलिस ने कर्नाटक में दबोचा
देशभर की अदालतों और संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी श्रीनिवास लुइस को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने 1100 से ज्यादा धमकी भरे ईमेल भेजे थे।
- 1100 धमकी भरे मेल भेजने वाला मैसूर से पकड़ाया
नई दिल्ली( Threesocieties.com Desk): Bomb Threat Email Case में बड़ी सफलता हासिल करते हुए Delhi Police ने देशभर की अदालतों और सरकारी संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस के रूप में हुई है, जिसे Mysore से पकड़ा गया।
यह भी पढ़ें: Train Ticket Refund Rule: 1 अप्रैल से बदलेगा रेलवे का बड़ा नियम, अब देर से कैंसिल पर जेब होगी ढीली!
1100 से ज्यादा धमकी भरे ईमेल से मचाई दहशत
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने देशभर के हाई कोर्ट, सिविल कोर्ट और कई सरकारी संस्थानों को निशाना बनाते हुए 1100 से अधिक धमकी भरे ईमेल भेजे थे। इन मेल्स में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी, जिससे कई राज्यों में हड़कंप मच गया था। बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में इस मामले को लेकर केस दर्ज किए गए थे।
ऐसे हुआ आरोपी का पर्दाफाश
लगातार मिल रही धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियों और Delhi Police ने साइबर जांच शुरू की। डिजिटल ट्रैकिंग, ईमेल ट्रेसिंग और एडवांस साइबर इन्वेस्टिगेशन के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई, जो Mysore में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपी के पास से एक लैपटॉप भी बरामद हुआ है, जिससे वह धमकी भरे ईमेल भेजता था।
किराए के मकान में रहकर करता था वारदात
पुलिस के मुताबिक, श्रीनिवास लुइस मैसूर में एक किराए के मकान में रह रहा था और वहीं से पूरे देश में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था।
मानसिक स्थिति की भी होगी जांच
शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुद को मानसिक रूप से अस्थिर बताया है। हालांकि, पुलिस इस दावे की पुष्टि के लिए उसकी मानसिक स्थिति की मेडिकल जांच कराएगी।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इस घटना के बाद देशभर की अदालतों और सरकारी संस्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस बात की जांच कर रही हैं कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी हो सकता है।
क्या है पूरा मामला? (संक्षेप में)
1100+ धमकी भरे ईमेल भेजे
कोर्ट, हाई कोर्ट और सरकारी दफ्तर थे निशाने पर
साइबर ट्रैकिंग से लोकेशन ट्रेस
मैसूर से गिरफ्तारी
लैपटॉप बरामद, जांच जारी






