नई दिल्ली: स्मृति ईरानी की बेटी की हुई सगाई, सेंट्रल मिनिस्टर ने ने शेयर की बेटी और दामाद की नई फोटो, लिखा इमोशनल नोट

सेंट्रल कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री  की बेटी की सगाई हुई है। इसके बारे में उन्होंने खुद बताया था। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी और अपने दामाद की एक नई फोटो पोस्ट की है। अपने फैंस से शुक्रिया कहा है। उन्होंने लोगों के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

नई दिल्ली: स्मृति ईरानी की बेटी की हुई सगाई, सेंट्रल मिनिस्टर ने ने शेयर की बेटी और दामाद की नई फोटो, लिखा इमोशनल नोट

Advertisement

नई दिल्ली। सेंट्रल कपड़ा मंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री  की बेटी की सगाई हुई है। इसके बारे में उन्होंने खुद बताया था। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी और अपने दामाद की एक नई फोटो पोस्ट की है। अपने फैंस से शुक्रिया कहा है। उन्होंने लोगों के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)

View this post on Instagram

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)

देशभर में एक जनवरी 2022 से बदल रहे बैंक लॉकर के नियम, आग, चोरी व डकैती मामले में 100 गुना तक मिलेगा मुआवजा

सेंट्रल मिनिस्टर और मशहूर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में 'तुलसी' का किरदार निभाने वाली स्मृति ईरानी अब रीयल लाइफ में सास बनने वाली हैं। स्मृति ईरानी की बेटी शैनेल ने अपने दोस्त अर्जुन भल्ला से हाल ही में सगाई की है। स्मृति ईरानी ने अपनी बेटी और दामाद की एक नई फोटो पोस्ट करते हुए लोगों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने लिखा कि मैं, जुबिन और हमारा पूरा परिवार शैनेल और अर्जुन को दी गई आप सबकी शुभकामनाओं से सराबोर हो गया है। मैं सभी को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं। 

उन्होंने लिखा कि हमें उन लोगों ने भी प्यार भरे संदेश दिये जिनसे हमारी कभी मुलाकात नहीं हुई है। मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने विश किया है। हम आप सभी के प्यार से अभिभूत हैं और हम सभी अपने बच्चों की खुशियों के लिए प्रार्थना करते हैं। आप लोग मेरी सास वाली वापसी से खुश हैं। हमेशा यूं ही हंसते रहिए। आखिरकार अब अंत दामाद पर होगा बहू पर नहीं।

उल्लेखनीय है कि सेंट्रल मिनिस्टर व अमेठी की एमपी स्मृति ईरानी ने को इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी बटी शैनेल की सगाई का ऐलान किया था। स्मृति ईरानी ने बेटी और अपने होने वाले दामाद की फोटो भी शेयर की थीं। स्मृति ईरानी के होने वाले दामाद का नाम अर्जुन भल्ला है।