Bihar : RJD लीडर शिवानंद ने हार के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा, बोले- चुनाव के समय पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधी

बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए से में पराजय के बाद विपक्षी महागठबंधन में वार-पलटवार का दौर शुरु हो गया है। आरजेडी लीडर शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यीक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। जबाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने आरजेडी को पुराना इतिहास याद दिलाया है। 

Bihar : RJD लीडर शिवानंद ने हार के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा, बोले- चुनाव के समय पिकनिक मना रहे थे राहुल गांधी

Advertisement

  • महागठबंधन की पराजय के बाद आरजेडी व कांग्रेस के  बीच वार-पलटवार का दौर 

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए से में पराजय के बाद विपक्षी महागठबंधन में वार-पलटवार का दौर शुरु हो गया है। आरजेडी लीडर शिवानंद तिवारी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यीक्ष राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी पर निशाना साधा है। जबाव में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने आरजेडी को पुराना इतिहास याद दिलाया है। 
शिवानंद तिवारी ने कहा है कि बिहार में चुनाव के समय राहुल गांधी बहन प्रियंका के घर शिमला में पिकनिक मना रहे थे। कांग्रेस जिस तरह से अपना कारोबार चला रही है, उससे बीजेपी जनता पार्टी को मदद मिल रही है।तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने 70 प्रत्याोशी खड़े किए, लेकिन 70 रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी केवल तीन दिन आए। प्रियंका गांधी तो आईं ही नहीं। जो बिहार के बारे में जानते नहीं थे, वे बिहार भेजे गये। यह सही नहीं था। आरजेडी नेता ने कहा कि कांग्रेस का जोर हमेशा ज्यादा सीटों पर लड़ना चाहती है। लेकिन जिस तरह वह चुनाव लड़ती है उससे सहयोगियों को ही नुकसान पहुंचता है। कांग्रेस को अपनी इस रणनीति के विषय में विचार करना चाहिए। 

कांग्रेस ने दिया करारा जबाव
बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार नहीं बनने का दोष कांग्रेस के सिर मढ़ना उचित नहीं है। साल 2000, 2005 और 2010 में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं था, तब राष्ट्री य जनता दल (RJD) को पूर्ण बहुमत क्यों नहीं आया?

आरजेडी करती है विशेष वोट की राजनीति

बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने रविवार को तीन अलग-अलग ट्वीट कर कांग्रेस के प्रदर्शन पर सवाल उठाने वालों को जवाब दिया। अनिल शर्मा ने कहा कि आरजेडी एक विशेष वोट की राजनीति करता है। इसलिए आरंभ से ही इसे पूरे बिहारी समाज का लोकप्रिय समर्थन नहीं मिल पाता। महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव की एक सभा का उदाहरण देकर उन्होंने कहा कि आरजेडी को सवर्ण आरक्षण का विरोध करना और बाबू साहब को इंगित करते हुए एक वर्ग विशेष के खिलाफ सामाजिक विद्वेष की बात करने से चुनाव में भारी नुकसान हुआ।

आरजेडी को आत्म निरीक्षण की सलाह

अनिल शर्मा ने आरजेडी को सलाह देते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार नहीं बन पाने के लिए कांग्रेस, अन्य पार्टी या जाति पर ठीकरा फोड़ने की बजाय आत्म निरीक्षण करना चाहिए और भविष्य में राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) जैसी रणनीति को बदलकर बहुजन समाज की बजाय सर्व समाज की राजनीति करनी चाहिए।