बिहार:लालू यादव से रात को बीजेपी लीडर आरके सिन्हा व नंद किशोर की मुलाकात, कांग्रेस बोली- पहले हो चुकी है डील

नीयर बीजेपी लीडर व एक्स राज्यसभा एमपी आरके सिन्हा और MLA नंदकिशोर यादव की शुक्रवार की रात मेंआरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मुलाकात ने बिहार की राजनीति में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

बिहार:लालू यादव से रात को बीजेपी लीडर आरके सिन्हा व नंद किशोर की मुलाकात, कांग्रेस बोली- पहले हो चुकी  है डील

Advertisement

पटना। सीनीयर बीजेपी लीडर व एक्स राज्यसभा एमपी आरके सिन्हा और MLA नंदकिशोर यादव की शुक्रवार की रात मेंआरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव मुलाकात ने बिहार की राजनीति में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

नई दिल्ली: लव-जिहाद,नहाते हुए बनाया वीडियो, दो बच्चे के पिता ने जबरन मतांतरण, निकाह, प्रताड़ना

आरजेडी सुप्रीमो व बीजेवी लीडर की मुलाकात के दौरानर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, शिवानंद तिवारी समेत अन्य आरजेडी लीडर मौजूद थे। दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव से ठीक पहले रात हुई इस मुलाकात ने कांग्रेस को अलर्ट कर दिया है। कांग्रेस आजकल आरोप लगा रही है कि बीजेपी और आरजेडी के बीच गठबंधन हो सकता है।

राबड़ी देवी के आवास पर हुई मुलाकात
यह मुलाकात एक्स सीएम राबड़ी देवी के आवास पर हुई, जिसमें बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी भी उपस्थित थे। हालांकि, सिन्हा ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताते हुए अटकलों को शांत करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि'लालू यादव का हालचाल लेने के लिए यह महज शिष्टाचार भेंट थी। पटना यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स यूनियन के दिनों से मैं लालू प्रसाद यादव को जानता हूं। मैंने वहां दो घंटे बिताया लेकिन राजनीति पर कोई चर्चा नहीं हुई। उनका कुछ ऐसी बीमारियों की वजह से इलाज चल रहा है, जो मुझे भी थीं। उन्होंने उन स्थानों के बारे में पूछा जहां इनका इलाज हो सकता है। 
लालू और आरके सिन्हा के परिवार के बीच पारिवारिक संबंध
सोर्सेंज का कहना है कि कि लालू और आरके सिन्हा के परिवार के बीच पारिवारिक संबंध हैं। दोनों बेहद पुराने दोस्त हैं। परिवार के एक परिचित ने बताया कि 'आरके सिन्हा भी पिछले दो साल से पटना में नहीं थे। ऐसी स्थिति में जब वे पटना आये तो लालू यादव से मिलने उनके घर गये। आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले सिन्हा ने हाल ही में जनता और खासकर कायस्थ समुदाय से उपचुनाव में एनडीए कैंडिडेट को वोट देने की अपील की थी। उन्होंने नीतीश की अगुआई में बिहार के विकास और पीएम मोदी के नेतृत्व में महंगाई नियंत्रण की तारीफ की थी। 

कांग्रेस ने बोला हमला

विधानसभा के दो सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आरजेडी से  गठबंधन टूटने का ऐलान कर चुकी कांग्रेस को इस मुलाकात में कुछ गड़बड़ नजर आ रही है। कांग्रेस प्रवक्ता आनंद माधव ने कहा कि 'यह हमारे पहले के आरोपों को सही साबित करता है कि दोनों पार्टियों (बीजेपी-आरजेडी) में गुप्त समझौता हो चुका है। ये नेता क्या बातचीत और चर्चा कर रहे थे।' कांग्रेस नेता ने बैठक की एक फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की और दो विधानसभा सीटों के वोटर्स से 'असली खेल' समझने की अपील की।

आरजेडी को किसी से सेक्युलर सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

आरजेडी ने कांग्रेस के आरोपों से इनकार किया है। आरजेडी  प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों के बीच व्यक्तिगत रिश्ता है। आरजेडी को किसी से सेक्युलर सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। व्यक्तिगत रिश्तों को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए।'