Bihar: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के घर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, बेटे के Ring Ceremony में वर-वधू को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर आये पीएम नरेंद्र मोदी 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। बीजेपी ऑफिस बीजेपी नेताओं के साथ लगभग 70 मिनट तक मीटिंग करने के बाद पीएम राजभवन जाने की जगह अचानक से डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के बेटे के Ring Ceremony समारोह में शामिल होने के लिए उनके आवास पर पहुंच गये।

Bihar: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के घर पहुंचे PM नरेंद्र मोदी, बेटे के Ring Ceremony में वर-वधू को दिया आशीर्वाद
विजय सिन्हा के परिजनों के साथ पीएम मोदी।

Advertisement

पटना। बिहार दौरे पर आये पीएम नरेंद्र मोदी 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। बीजेपी ऑफिस बीजेपी नेताओं के साथ लगभग 70 मिनट तक मीटिंग करने के बाद पीएम राजभवन जाने की जगह अचानक से डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के बेटे के Ring Ceremony समारोह में शामिल होने के लिए उनके आवास पर पहुंच गये।
यह भी पढ़े:Dhanbad : धनबाद पुलिस और बंगाल एटीएस की रेड में सफलता, मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच अरेस्ट


बताया जा रहा है कि पीएम का ऐसा कोई भी पहले से निर्धारित कार्यक्रम नहीं था। हालांकि इस दौरान बिहार सरकार के कई मंत्री भी पीएम के साथ डिप्टी सीएम के आवास पर पहुंचे।  पीएम ने वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के पुत्र गोविंद और होने वाली बहू शांभवी को Ring Ceremony समारोह मेंआशीर्वाद दिया। 
पीएम मोदी ने अचानक से बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का वजन बहुत बढ़ा दिया। पटना आए मोदी BJP आफिस से सीधे  विजय सिन्हा के सरकारी बंगले पर पहुंच गये। वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे पुत्र गोविंद और होने वाली बहू शांभवी को Ring Ceremony की बधाई दी। विजय सिन्हा बिहार के वैसे पहले शख्स हो गये, जिनके घर शादी में शामिल होने को पीएम नरेंद्र मोदी पहुंचे।
डिप्टी सीएम ने जताया पीएम का आभार
पीएम नरेंद्र मोदी के बेटे के शादी समारोह में शामिल होने पर डिप्टी सीएम सिन्हा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर पीएम का आभार जाताया हैं। उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “आज का दिन हमारे फैमिली के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और भावुक क्षणों से भरा रहा। हमारे पुत्र गोविंद भारद्वाज की रिंग सेरेमनी के शुभ अवसर पर 3 स्ट्रैंड रोड पटना स्थित सरकारी आवास पर परम आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का स्नेहमयी आशीर्वाद और उपस्थिति हम सभी कार्यकर्ता के लिए एक अविस्मरणीय क्षण है। गोविंद और शांभवी को उन्होंने प्रेमपूर्वक आशीर्वाद दिया और उनके नये जीवन की शुभ शुरुआत के लिए मंगलकामनाएं दीं। आपका आशीर्वाद वर-वधू के जीवन को सेवा, सनातन संस्कार और सफलता से अभिसिंचित करेगा.”

पीएम मोदी ने बिहार को दी 50 हजार करोड़ की सौगात
पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। उन्होंने बतौर पीएम राज्य की 50वीं यात्रा पूरी कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया। उन्होंने 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया।
एविएशन से एनर्जी तक: बुनियादी ढांचे में बड़ा निवेश
पीएम ने पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। यह 65,155 वर्ग मीटर में फैला है और जिसकी लागत 1200 करोड़ रुपये बतायी गयी है। इस अत्याधुनिक टर्मिनल से प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा। पीएम ने बिहटा में बनने वाले नये एयरपोर्ट का भी वर्चुअल शिलान्यास किया, जिसके लिए 542 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। 
ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर कदम
पीएम 30 मई को औरंगाबाद के नबीनगर में 29,947 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सुपर थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखेंगे। इस संयंत्र से बिहार को 1500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति होगी, जिससे राज्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।


एक्सप्रेसवे और पुल से कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार
पीएम मोदी ने पटना-सासाराम ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की नींव रखी, जिसकी अनुमानित लागत 3,712 करोड़ रुपये है। यह एक्सप्रेसवे राज्य के मध्य और पश्चिमी हिस्सों को बेहतर तरीके से जोड़ेगा। बक्सर और यूपी के भरौली के बीच गंगा नदी पर बनने वाले 3.2 किलोमीटर लंबे तीन लेन के पुल का शिलान्यास किया गया, जिसकी लागत 368 करोड़ रुपये है।
बजट में भी बिहार को मिली बड़ी सौगातें
वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में बिहार के लिए खास प्रावधान किये गये हैं। मखाना किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा की गयी, जिससे उत्पादन, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग को मजबूती मिलेगी। आईआईटी पटना में सीटों की संख्या बढ़ाने से लेकर चार नये ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की योजना और फूड टेक्नोलॉजी पर फोकस ने राज्य को बड़ी उम्मीदें दी हैं।