रांची में Domestic consumers के लिए CNG-PNGसप्लाई शुरू, पेट्रोलियम मिनिस्टर व सीएम ने किया शुभारंभ
रांची में Domestic consumersके लिए शुक्रवार से CNG-PNG सप्लाई शुरु हो गया.एचइसी जगन्नाथ मैदान में रिमोट से मधुवन विहार और डोरंडा स्थित खुखरी पंप पर स्थापित सीएनजी स्टेशन और मेकॉन के श्यामली कॉलोनी में Domestic consumers के लिए पीएनजी सेवा की शुरुआत की गई है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान, सीएम रघुवर दास व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सीएनजी और पीएनजी सप्लाई (डी कंप्रेशन यूनिट )का शुभारंभ किया. मेकॉन की श्यामली कॉलोनी के तीन हजार घरों में आज से पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति शुरू हो गई. प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना और शहरी गैस वितरण योजना के तहत रांची के उपभोक्ताओं के लिए सीएनजी और पीएनजी आपूर्ति की शुरुआत की गई है. पीएनजी के लिए अभी ज्यादा पैसे देने होंगे,क्योंकि रांची में अभी पीएनजी की सप्लाई पटना से टैंक के माध्यम से की जायेगी. हालांकि रांची से सप्लाई के लिए सरवल में सिटी गेट स्टेशन का काम भी तेजी से चल रहा है. इसे अप्रैल 2020 तक इसे पूरा हो जाने की संभावना है. सीएनजी के 11 गैस स्टेशन एक वर्ष में खुलेंगे रांची में 90 किमी की गैस पाइप लाइन बिछाई गई है. गेल ने अगले एक वर्ष में 75 हजार वाहनों को 11 गैस स्टेशनों के माध्यम से सीएनजी सप्लाई का टारगेट रखा है. फस्ट फेज में तीन हजार लोगों को पीएनजी कनेक्शन दिया जा रहा है.आगे इसे बढ़ाकर 8 हजार करने का टारगेट हैं. इस प्रोजेक्ट की लागत 1500 करोड़ रुपये है. अगले तीन साल में इस प्रोजेक्ट पर 450 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. राज्य में 551 किमी पाइपलाइन बिछेगी प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा गैस पाइपलाइन प्रोजेक्ट जून 2020 तक पूरा होगा, 1500 करोड़ की लागत से झारखंड में 12 जिलों में 551 किलोमीटर पाइप बिछायी जानी है. रांची, खूंटी, चतरा, गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, सरायकेला, गुमला, सिमडेगा, और पूर्वी सिंहभूम में गैस पाइप लाइन बिछायी जानी है. कार्यक्रम में रांची एमपी संजय सेठ, मिनिस्टर सीपी सिंह, एमएलए नवीन जयसवाल, मेयर आशा लकड़ा, रांची डीसी राय महिमापत रे समेत अन्य मौजूद थे.




